*चमोली – बद्रीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित कार सड़क किनारे लटकी, चालक लापता*
*पुलिस और एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ हाईवे पर बिरही के समीप देर रात करीब दो बजे एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर लटक गई। जिससे वाहन चालक खाई में जा गिरा। रात को ही स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ को दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को देर रात बद्रीनाथ धाम की तीर्थ यात्रा कर लौट रहे पति – पत्नी महाराष्ट्र निवासी अनूप और तृप्ति की कार बिरही चाढ़े के समीप अनियंत्रित होकर सड़क से खाई की ओर लटक गई। इसी बीच चालक अनूप की तरफ से कार का दरवाजा खुलने से चालक अंधेरा होने की वजह से अलकनंदा नदी में जा गिरा और जबकि अनूप की पत्नी तृप्ति गाड़ी में ही सुरक्षित है।
घटना की सूचना मिलने पर चमोली कोतवाली से पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। चालक की पत्नी तृप्ति को गाड़ी से बाहर निकाला गया तथा वाहन चालक अनूप की ढूंढ खोज में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

--- 






