Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ की रानौं व सूगी ग्राम पंचायत हुई बैठक

*विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ की रानौं व सूगी ग्राम पंचायत हुई बैठक*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
पोखरी विकासखंड के अन्तर्गत न्याय पंचायत बमोथ की रानों व सूगी ग्राम पंचायत में विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विशेषज्ञों सहित पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बैठकें आयोजित कर कृषकों को विभागीय योजनाओं, तकनीकी जानकारी व समाधानपरक सुझावों से अवगत कराया।
बेठको में मंडुवा उत्पादन को प्रोत्साहित करने हुऐ जानकारी दी गई कि भारत सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बैठक में 14 व 15 जून को देहरादून (गाड़ी कैंट)
में भाग लेने हेतु इच्छुक किसानों के नाम भी दर्ज किऐ गये। तथा बताया गया है कि कृषि मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के आने जाने और खानपान की व्यवस्था संवंधित विभाग द्वारा की जायेगी।
कृषकों को कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालदम से डाॅ. एस. एस. सिंह, डॉ शिव दयाल प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र ग्वालदम, कृषि विभाग से डाॅ गोपाल जायसवाल, अनिल नेगी, मनोज रोतेला, अधिनस्थ सहायक कृषि अधिकारी न्याय पंचायत केन्द्र बमोथ के हर्ष बालियान, उद्यान विभाग पोखरी के रविन्द्र चौहान ने विभागीय जानकारी दी तथा आयुर्वेदिक चिकित्सालय सूगी की चिकित्साधिकारी डॉ हेमू रावत‌ ने योगाभ्यास क्रियाओं को कराया गया।
इस मौके पर सूगी ग्राम पंचायत प्रशासक स्मिता खत्री, कृषक विनोद खत्री, ज्ञान सिंह खत्री, पान सिंह खत्री, मनवर सिंह कोहली, देवेन्द्र खत्री, कमल सिंह खत्री, भजन सिंह चौहान, पद्मा देवी, सत्या देवी, दर्शनी देवी, सतेन्द्र कोहली, संजय सिंह, गोदाम्वरी देवी आदि कृषक मौजूद रहे।

Related posts

पंचायत चुनावों में शराब बांटने के मंसूबों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

cradmin

38वें राष्ट्रीय खेल देखने पहुंचे देवांशी स्पोर्ट्स स्कूल नैनबाग के छात्र/छात्राएं

prabhatchingari

सदन में सो रहे नेताओं का सम्मान कांग्रेस मे ही संभव : चौहान

cradmin

उत्तराखंड में आकाश इंस्टीट्यूट का परचम, JEE Main 2026 में 20 छात्रों ने मारी बाजी

cradmin

आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत ऊधमसिंह नगर एवं हरिद्वार को किया गया पुरुस्कृत

cradmin

श्रद्धा एवं भक्ति का प्रतीक पांडव नृत्य देखने उमड़ी भक्तों की भीड़

prabhatchingari

Leave a Comment