Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

संविधान की समझ बेहतर नागरिक बनने के लिए जरूरी :रेखा आर्या

देहरादून , नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद प्रतियोगिता में समिष्ठा, अवधेश नौटियाल और ईशा कोठारी विजेता बने हैं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को विजेताओं को सम्मानित किया।

नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा यह आयोजन शुक्रवार को विधानसभा स्थित सभागार में आयोजित किया था। जनपद स्तर पर कोई युवा संसद प्रतियोगिता में विजेता रहे युवाओं ने हिस्सा लिया।

समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे युवा अगर संसदीय प्रणाली और देश का संविधानिक व्यवस्था की अपनी समझ को बेहतर बनाएं तो इससे उन्हें अच्छा नागरिक बनने में मदद मिलेगी।

रेखा आर्या ने कहा कि हमारे युवा ही आने वाले समय में प्रदेश और देश का नेतृत्व करेंगे, इसके लिए उन्हें पूरी तरह तैयार होना होगा। मंत्री रेखा आर्या ने प्रतियोगिता के विजेताओं को एक दो और तीन अप्रैल को संसद भवन में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक अनिल कुमार सिंह, राज्य एनएसएस अधिकारी सुनैना रावत, ललित जोशी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सागर

prabhatchingari

लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन कहानियों, सिनेमा और संस्कृति की अनूठी संगति

cradmin

आज सितारों का असर: वृश्चिक को धन लाभ, मीन को वाणी संयम की सलाह

cradmin

चमोली में ग़ैरसैण के नवोदय विद्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग,सभी सुरक्षित

prabhatchingari

दिल्ली में खिला 27 साल बाद कमल: भाजपा की ऐतिहासिक जीत के प्रमुख कारण

prabhatchingari

राज्यपाल ने बैकुण्ठ धाम के किए दर्शन, व पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की

prabhatchingari

Leave a Comment