Prabhat Chingari
उत्तराखंड

सैन्य धाम के निकट ब्राह्मणगांव में होगा उपनल के कार्यालय के निर्माण : गणेश जोशी

देहरादून, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में उपनल के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा विभागीय मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया की देहरादून स्थित गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्यधाम के निकट ब्राह्मण गांव में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) के कार्यालय के निर्माण हेतु लगभग 03 बीघा भूमि का चयन किया गया है और राज्य सरकार द्वारा उपनल को भूमि दिये जाने संबंधी शासनादेश जारी कर दिया है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त की और शीघ्र कार्यालय के निर्माण के लिए संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपनल में राज्य सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को दुर्घटना होने पर 50 लाख रुपए तक के बीमा का लाभ कर्मचारियों को प्रदान किए जाने हेतु भी कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एमडी उपनल ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट, डीजीएम मेजर हिमांशु रौतेला उपस्थित रहे।

Related posts

27वें स्थापना दिवस पर नगर निगम को नई परियोजनाओं का बड़ा उपहार

cradmin

स्टेज-3 कोलन कैंसर की जटिल सर्जरी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफल

cradmin

जोशीमठ के पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

नमामि गंगे स्वयंसेवकों का वैतरणी घाट पर स्वच्छता अभियान

cradmin

जीडीसी और वेव्स में भारतीय प्रतिभा की चमक, गेमिंग स्टार्टअप और छात्र करेंगे वैश्विक मंच पर प्रदर्शन

prabhatchingari

साइबर सुरक्षा में युवाओं की भूमिका अहम- जितिन प्रसाद

prabhatchingari

Leave a Comment