Prabhat Chingari
उत्तराखंड

कल से शुरू होगा बजट सत्र, विधानसभा सत्र को लेकर पुलिस अलर्ट, डायवर्ट रहेंगे ये रूट

विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात / कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु देहरादून के निम्न स्थलों पर बैरियर प्वाईंट निर्धारित किये गये है-

*1. प्रगति विहार बैरियर*
*2. शास्त्रीनगर बैरियर*
*3. बाईपास बैरियर*
*4. डिफेंस कॉलोनी बैरियर*
*5. विधानसभा तिराहा बैरियर*

*डायवर्जन प्वाइंट*

 सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

 रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रुप से लालतप्पड़, हर्रावाला व नयागांव पर रोका जायेगा।

 देहरादून से हरिद्वार / ऋषिकेश / टिहरी / चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी / फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे।

 धर्मपुर चौक से आई0एस0बी0टी0 की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आई0एस0बी0टी0 की ओर भेजा जायेगा।

 मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा।

 मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा,रिस्पना,पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर – ईसी रोड की ओर भेजा जायेगा।

🔗प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान करेगा तथा इनके वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किये जायेंगे।

🔗 जुलूस के बन्नू-स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा।

🔗 यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जायेगी।

 आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों से भी यातायात को डायवर्ट किया जा सकता है तथा डायवर्ट किये गये यातायात को भी सामान्य किया जा सकता है।

*नोट*- अतः समस्त वाहन चालकों से अनुरोध है की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

Related posts

UCC सीएम पुष्कर धामी ने सदन में लिख दिया इतिहास

prabhatchingari

शक्ति केंद्र व श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के कार्यकर्ताओं को दी दीपावली की शुभकामनाएं

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने दिलाई गंगा शपथ, स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का किया आह्वान

cradmin

दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा

cradmin

कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर नियंत्रण कक्ष, हरिद्वार में की उच्चस्तरीय समीक्षा

cradmin

BLA–BLO का बेहतर तालमेल बनाएगा SIR को सुगम: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

cradmin

Leave a Comment