Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीमनोरंजन

ग्रामीण संस्कृति पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड सरकार का प्रोत्साहन

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित हिंदी फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा आवश्यक शासनादेश जारी कर दिया गया है, जो प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘गोदान’ 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा चुकी है। यह फिल्म भारतीय संस्कृति, ग्रामीण परिवेश और किसान जीवन की संवेदनशील झलक प्रस्तुत करती है तथा समाज को अपनी परंपराओं और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त संदेश देती है।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस प्रकार की फिल्में समाज में सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए इन्हें प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों एवं पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

मुख्यमंत्री  धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर आधारित फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी निरंतर प्रोत्साहन देती रहेगी।

Related posts

नशा मुक्ति अभियान के लिए आयोजित हुई मैराथन दौड़

prabhatchingari

फरवरी में गौचर में मुख्यमंत्री करेंगे मातृशक्ति सम्मेलन*

prabhatchingari

सीएम धामी ने आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम में नरेन्द्र कुमार मित्तल, रणजीत सिंह जुयाल सहित 10 लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मानित

cradmin

नंदा की चौकी , पांवटा राजमार्ग पर वाहनों का आवाजाही शुरू

cradmin

त्योहार में हुड़दंग करने वालों को दून पुलिस ने सिखाया सबक

cradmin

कांवड़ मेला 2025: एसएसपी ने श्रद्धालुओं का पुष्प मालाओं से किया स्वागत…

cradmin

Leave a Comment