Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न, पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ बुधवार को पुलिस मुख्यालय पर धरना*

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर के पत्रकारों के हितों और उनके समक्ष आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पत्रकारों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न और लगातार बढ़ रही घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए यूनियन ने निर्णय लिया कि *बुधवार को पुलिस मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा।* यह विरोध प्रदर्शन पत्रकारों की *सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और उनके अधिकारों की रक्षा* के लिए किया जाएगा।

यूनियन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि पत्रकारों के हितों की अनदेखी जारी रही, तो विरोध प्रदर्शन को और व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। बैठक में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और एकजुटता के साथ पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महासचिव हरीश जोशी, वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज, उपाध्यक्ष किरण शर्मा, संगठन मंत्री इंद्रेश कोहली, सचिव सुशील रावत, प्रचार मंत्री शशि शेखर, सचिन गौनियाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद गिरी आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा सभी जिलों के साथी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े और इस आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

Related posts

130 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए कैंसर सर्वाइवरशिप प्रशिक्षण समापन

cradmin

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर पीड़ित महिला का पूरा स्तन हटाकर नया स्तन बनाया

cradmin

UPES का दबदबा बरकरार, छठी बार बना शहीद मेमोरियल कप विजेता

cradmin

स्टीपलचेज में अंकिता व जूडो में सिद्धार्थ ने दिलाया गोल्ड

prabhatchingari

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को विभाग नें लिया कब्जे में, मिली बड़ी सफलता

prabhatchingari

हिमवीरों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, आईटीबीपी जवानों संग मनाई होली

cradmin

Leave a Comment