Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

उत्तराखण्ड खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2024 को कैबिनेट से मिली सैद्धांतिक सहमति

देहरादून:- उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट ने ‘उत्तराखण्ड खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2024’ को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। कैबिनेट के इस फैसले पर हर्ष जताते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस अवसर को ऐतिहासिक बताया और कहा कि ये राज्य में खेलों को एक नए आयाम पर ले जाने वाला निर्णय है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब इस विधेयक को आगामी विधान सभा सत्र में पटल पर रखा जाएगा और जल्द से जल्द इसे पास करवा, राज्य के युवाओं और खिलाड़ियों को एक नया मंच दिया जाएगा।

साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि, वो दिन दूर नहीं जब उत्तराखण्ड देश के उन चुनिंदा राज्यों में होगा जहां अपनी स्वयं की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी होगी। खेल मंत्री के अनुसार प्रतिभा से भरे हमारे युवाओं के लिए यह यूनिवर्सिटी संभावनाओं के नए द्वार खोलेगी और खेल जगत में उत्तराखण्ड और भी अधिक मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगा। उन्होंने फिर से अपने इस संकल्प को दोहराया कि प्रदेश में विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं स्थापित करने के लिए उनकी सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

खेल मंत्री के अनुसार राज्य में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल प्रदेश के उदीयमान खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा अवसर होंगे और इनके जरिए निश्चित रूप से राज्य और देश को कई होनहार-प्रतिभावान खिलाड़ी मिलेंगे। राष्ट्रीय खेलों के लेकर की जा रही तैयारियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस दिशा में विभाग तय रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय खेल एवं युवा मंत्री श्री मनसुख मांडविया जी द्वारा दिए जा रहे मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया व साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी व पूरी कैबिनेट का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

ग्राफिक एरा में आइडियाथॉन अग्रिम और अक्षत के आइडिया ने बाजी मारी

cradmin

एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल, सीएम ने योजना का किया आगाज़

cradmin

स्पिक मैके ने प्रस्तुत किया बस्तर बैंड का मनमोहक प्रदर्शन

prabhatchingari

स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ है एक्स-रे तकनीशियनः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी के युवाओं ने जिला चिकित्सालय में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

cradmin

11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के समस्त थाना/चौकियों में पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया गया योगाभ्यास*

cradmin

Leave a Comment