Prabhat Chingari
उत्तराखंडराष्ट्रीयव्यापार

औद्योगिक विकास में उत्तराखंड देश का अग्रणी राज्य बनेगा — मुख्यमंत्री धामी

 

देहरादून/नई दिल्ली, PHD चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 120वें वार्षिक सत्र में शामिल होकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देश का अग्रणी ‘इन्वेस्टमेंट फ्रेंडली स्टेट’ बनाने का संकल्प सरकार ने लिया है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौते हुए हैं, जिनमें से ₹1 लाख करोड़ के प्रस्तावों पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम और 30 से अधिक नीतियों के माध्यम से उद्योगों को सुगमता और पारदर्शिता के साथ बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड में काशीपुर, सितारगंज, पंतनगर और रुद्रपुर में नए औद्योगिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं, वहीं किच्छा में 1000 एकड़ में स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप की दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। MSME उद्यमियों के लिए रुद्रपुर, सेलाकुई और हरिद्वार में ‘प्लग एंड प्ले’ फ्लैटेड फैक्ट्रियां भी तैयार की जा रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि यू-हब और ₹200 करोड़ के वेंचर फंड से राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई उड़ान मिलेगी। राज्य ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में एचीवर्स और ‘स्टार्टअप रैंकिंग’ में लीडर राज्य का स्थान प्राप्त किया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड “मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सीमम गवर्नेंस” के सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से अब तक 10 हजार से अधिक युवाओं को लाभ मिला है।

 

उन्होंने बताया कि देहरादून में 28 से 30 नवंबर 2025 तक विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन (WSDM) का आयोजन होगा, जिसमें वैश्विक नेता और विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन व आपदा प्रबंधन पर चर्चा करेंगे।

 

कार्यक्रम में PHDCCI अध्यक्ष हेमंत जैन, उपाध्यक्ष राजीव जुनेजा, पूर्व अध्यक्ष संजीव अग्रवाल सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।

 

Related posts

राष्‍ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: होंडा मोटरसाइकल ने बच्‍चों को जागरूक करने के लिये सड़क सुरक्षा पर शिक्षा दी

prabhatchingari

सरदार पटेल जयंती पर चित्र प्रदर्शनी और एकता गीत का शुभारंभ, केंद्रीय योजनाओं की झलक भी प्रदर्शित

cradmin

पीएनबी ने रक्षक योजना के तहत बहादुर सूबेदार मेजर पवन कुमार को सम्मानित किया

cradmin

ग्राफिक एरा में गर्भवती महिलाओं को जायकेदार व्यंजन बनाना सिखाया

prabhatchingari

न्‍यूगो की बसों से इन सर्दियों 10 खूबसूरत शहर घूमने का आनंद उठाएं – ये बसें साइलेंट, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल हैं  

cradmin

अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

prabhatchingari

Leave a Comment