Prabhat Chingari
दुर्घटना

उत्तराखंड का लाल बसुदेव सिंह ने लद्दाख में दिया सर्वोच्च बलिदान……

देहरादून/ उत्तराखंड के लिए एक और दुःखद खबर आई है। गढ़वाल मंडल में गैरसैंण के सारकोट गांव के हवलदार बसुदेव सिंह परोडा लेह-लद्दाख में (जम्मू-कश्मीर) एक्सरसाइज क्लोजिंग के दौरान हुए ब्लास्ट में शेल्टर की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं, जबकि दो जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

रक्षाबंधन के दिन बलिदानी का पार्थिव शरीर इनके घर पर लाया जाएगा, जहां पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वहीं, घटना का पता चलने के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और क्षेत्र में शोक की लहर है।

अभी 4 दिन पूर्व ही 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस ही शहीद दीपक सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया था वहा पर उनके पिता ने बहुत ही मार्मिक रूप से कहा था कि हम 15 अगस्त का दिन पूरी जिंदगी कभी नहीं भूल पाएंगे। अब रक्षाबंधन का दिन भी वसुदेव सिंह का परिवार भी कैसे भूला पाएगा।

रक्षाबंधन के दिन ही होगा बसुदेव सिंह परोडा का अंतिम संस्कार,गांव के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि शहीद बसुदेव का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक घाट मोटूगाड में किया जाएगा।

जबकि दूसरी ओर उपजिला अधिकारी गैरसैंण संतोष पांडे ने बताया कि शहीद सैनिक की अंत्येष्टि पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ की जाएगी। शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर लेफ्टिनेंट अवतार सिंह की सैन्य टीम सोमवार सुबह 8 बजे सारकोट पहुंचेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री की चेतावनी बंदर घुड़की साबित हो रही:सूर्यकांत धस्माना

cradmin

आधी रात टेंट हाउस में लगी आग, कई फायर यूनिटों की मशक्कत से बुझी

cradmin

फाटा के पास भूस्लखन मलवे में दबे मजदूर, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

prabhatchingari

देहरादून-मसूरी रोड पर कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

cradmin

बद्रीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलटा सवारियों से भरा वाहन

prabhatchingari

बिजली गिरने से चमोली के बुग्यालों में पशु मृत

cradmin

Leave a Comment