Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

वाहन चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को चोरी की स्कूटी सहित दबोचा

 

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है, जिसने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए यह चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार, 6 अगस्त को वादी मुकेश कुमार निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून ने अपनी स्कूटी (नंबर UK07HC8170) चोरी होने की शिकायत कोतवाली पटेलनगर में दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की गई।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 15 अगस्त को पुलिस ने आरोपी अंकित पुत्र सुलेख चन्द्र निवासी पटेलनगर को वाइल्ड लाइफ रोड आवासीय कॉलोनी के पास से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी। आरोपी उक्त स्कूटी को सहारनपुर ले जाकर बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

  • नाम : अंकित पुत्र सुलेख चन्द्र
  • पता : चन्द्रमणी देव विहार, पटेलनगर, देहरादून (मूल पता : गणेशपुर, बिहारीगढ़, उत्तर प्रदेश)
  • उम्र : 26 वर्ष

बरामदगी

  • स्कूटी (UK07HC8170) ग्रे रंग की एक्टिवा

Related posts

निर्वाचन आयोग उमेश कुमार एवं चौंपियन पर आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाए – रविंद्र सिंह आनंद

prabhatchingari

मां गंगा का पवित्र जल ब्रह्मकुण्ड से कलशों में एकत्रित कर कलश यात्रा को अयोध्या के लिये किया रवाना*

prabhatchingari

चमोली में ग़ैरसैण के नवोदय विद्यालय में शार्ट सर्किट से लगी आग,सभी सुरक्षित

prabhatchingari

नाबालिग के प्रसव मामले में अभियुक्त को थराली पुलिस ने किया गिरफ्तार

cradmin

लंबित अभियोगों व शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर दिया बल

cradmin

नन्हे दिल का बड़ा सम्मान, एसएसपी को फूल देकर जताया भरोसा

cradmin

Leave a Comment