Prabhat Chingari
खेल–जगत

खेल दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुई बालकों की वालीबाल प्रतियोगिता

*खेल दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हुई बालकों की वालीबाल प्रतियोगिता*

*गौचर ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया*
चमोली। 06 अप्रैल
अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बालकों की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ वॉलीबॉल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत ने किया। प्रतियोगिता में 06 टीमों ने प्रतिभाग किया।
लीग आधार पर खेली गयी प्रतियोगिता में अंको के आधार पर फाइनल में वॉलीबॉल एकेडमी गौचर ने स्टेडियम गोपेश्वर को 25-15, 25-19, 21-25 अंकों से पराजित कर अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के प्रथम मैच में स्टेडियम गोपेश्वर ने लॉयन किंग गोपेश्वर को 25-15, 25-19 से, द्वितीय मैच में वॉलीबॉल एकेडमी गौचर ने टाइगर हिल गोपेश्वर को 25-10, 25-20 से, तृतीय मैच में आईटी कॉलेज कोठियाल सैण ने स्टेडियम गोपेश्वर को 25-20, 21-25 से चतुर्थ मैच में वॉलीबॉल एकेडमी गौचर ने पी0जी0 कॉलेज गोपेश्वर को 25-15, 25-19 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। खेल विभाग चमोली द्वारा प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार प्रदान किये गये।
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी, एन0एस0 नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, देवेन्द्र सिंह, विक्रम कडेरी, लखपत सिंह सहित विभिन्न जनपदों से आये खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रभारी क्रीड़ाधिकारी श्री जयवीर सिंह रावत द्वारा किया गया।

Related posts

खिलाड़ियों का करियर संवारने को सरकार प्रतिबद्ध : रेखा आर्या 

cradmin

2036 ओलंपिक के लिए अभी से तैयार करिए एथलीट :रेखा आर्या

prabhatchingari

युवाओं का करियर विकल्प बन रहा है खेल: रेखा आर्या

cradmin

खिलाड़ियों को अब 400 रुपए मिलेगा भोजन भत्ता : रेखा आर्या

cradmin

तुलाज़ इंस्टीट्यूट में आयोजित हुई डॉ. जी.जी. गर्ग एथलेटिक्स मीट 2024*

prabhatchingari

प्रदेश के लिए पहला गोल्ड मेडल आने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने दी बधाई

prabhatchingari

Leave a Comment