Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

बारात की आतिशबाजी के बीच धधका गोदाम, लाखों का नुकसान

देहरादून। शहर के व्यस्त सहारनपुर चौक क्षेत्र में  रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पेट्रोल पंप के सामने स्थित फर्नीचर के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम के ठीक सामने स्थित एक बारात घर में उसी समय बारात पहुंची हुई थी और आतिशबाजी की जा रही थी। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि पटाखों की चिंगारी से गोदाम में आग भड़क उठी। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

गोदाम में बड़ी मात्रा में लकड़ी, तैयार फर्नीचर, पेंट एवं ज्वलनशील केमिकल सामग्री रखी होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। ऊंची उठती लपटों और घने धुएं के गुबार से पूरा इलाका प्रभावित हो गया। आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने और ज्वलनशील पदार्थों की मौजूदगी के कारण दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। संभावित विस्फोट की आशंका के चलते अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

करीब कई घंटों की मेहनत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, गोदाम में रखा फर्नीचर व अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग करता रहा। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Related posts

बारिश-बर्फबारी से उत्तराखंड में बढ़ी ठंड, पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर

cradmin

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस का सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

cradmin

टीएचडीसीआईएल की 750 करोड़ रुपये की कॉर्पोरेट बॉन्ड सीरीज-10 को 8 गुना ओवरसब्सक्राइब

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने ,5 वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन

prabhatchingari

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल में ग्रेजुएशन समारोह हुआ आयोजित

prabhatchingari

78वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया

prabhatchingari

Leave a Comment