Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

हर घर तक हर दिन जल—डीएम ने कसी कमर

जल संकट का प्रोएक्टिव समाधान : हर दिन, हर घर शुद्ध जल – डीएम सविन बंसल

देहरादून, 
मुख्यमंत्री के सुशासन संकल्प के तहत जिला प्रशासन पेयजल समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। 14 अप्रैल से 25 जुलाई तक 24×7 कंट्रोल रूम को पेयजल से जुड़ी 244 शिकायतें मिली, जिनमें से 238 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि मानसून में भी जल संकट का समाधान प्रोएक्टिव मोड में किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि हर घर को हर दिन शुद्ध पेयजल मिल सके। शिकायत मिलने पर उसी दिन उसका निस्तारण हो – यह प्रशासन की प्राथमिकता है।

डीएम के निर्देश पर 20 अप्रैल से ही 7 विभागों के अधिकारी कंट्रोल रूम में 24×7 तैनात हैं। एडीएम की अध्यक्षता में बनी समिति शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रही है।

🔹 सहस्रधारा रोड – ब्रहम्वाला खाला में खराब वाल्व के कारण जल आपूर्ति बाधित थी, जिसे तत्काल ठीक कर दिया गया। अब क्षेत्रीय जलाशय पूर्ण क्षमता से भर रहा है।

🔹 कैनाल रोडराघव छोकर के घर में एक महीने से पानी नहीं आने की शिकायत पर पता चला कि उनकी निजी लाइन क्षतिग्रस्त थी। 22 जुलाई को मरम्मत कर जलापूर्ति शुरू कर दी गई है।

🔹 नेशविला रोडसरिता बोहरा की शिकायत में पाया गया कि उनका संयोजन दूसरे उपभोक्ता के कनेक्शन से जुड़ा था। अब अलग संयोजन के लिए आवेदन लेने के बाद शीघ्र कनेक्शन दिया जाएगा

जल संस्थान और जल निगम के डिवीजनों द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। इसके साथ ही कंट्रोल रूम के नंबर 0135-2726066 और 1077 पर मिलने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

 

Related posts

बहुआयामी ऊर्जा पोर्टफोलियो के साथ टीएचडीसी की दमदार प्रस्तुति

cradmin

पीवीआर आईनॉक्स ने मॉल ऑफ देहरादून में 6-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स का किया शुभारंभ

prabhatchingari

प्रदेश की सवा करोड़ जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाएंगे

cradmin

चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की सेहत पर खास ध्यान, मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच

cradmin

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना में लगभग 5542 लाभार्थियों को पैसा भेजा

prabhatchingari

शताब्दी ध्वज वंदन समारोह का हरिद्वार में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री धामी व गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी

cradmin

Leave a Comment