Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब बनेंगे साक्षी : सीएम

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिपलेश्वर मंदिर, क्लेमेनटाउन देहरादून में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग करते हुए राम धुन- श्री राम, जय राम, जय जय राम का उद्घोष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे संघर्ष और इन्तजार के बाद अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपना साकार होने जा रहा है। कल अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब साक्षी बनेंगे। हजारों साधु संतों राम भक्तों, सनातन प्रेमियों के बलिदान के उपरांत इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड से भगवान श्री राम का भी विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल बहती सरयू नदी है। मां सरयू का उद्गम स्थल हमारे उत्तराखंड में है एवं सरयू किनारे ही अयोध्या धाम में श्री राम विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं। जब से राज्य में इस पखवाडे़ की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है। प्रदेशभर में 14 जनवरी से अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य के अंदर सांस्कृतिक महोत्सव के तहत विभिन्न मंदिरों घाटों में सफाई अभियान एवं भजन कीर्तन चल रहे हैं। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम की कृपा से ही उत्तराखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। अयोध्या में भव्य और विशाल राम मंदिर दुनिया का बड़ा केन्द्र बनने जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, महेश पांडे,पार्षद राजेश परमार, राकेश जुयाल, पार्षद रमेश, अभिषेक परमार, ममराज अग्रवाल, राजेश मित्तल एवं शोभायात्रा में प्रतिभाग कर रहे लोग मौजूद थे।

Related posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक हाफ मैराथन 1.0 में 800 धावकों ने लगाई दौड़

cradmin

गंगा की पवित्रता को बचाना सबकी जिम्मेदारी : रेखा आर्या

cradmin

सरदार सिंह रावत आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में 78वॉ स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया

prabhatchingari

शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण कर मनाया विजय दिवस

cradmin

जो बोले सो निहाल के उद्घोष के साथ खुले सिक्ख धर्म स्थल श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट

prabhatchingari

श्री बदरीनाथ धाम की आरती सीडी का यू ट्यूब पर हुआ विमोचन।

prabhatchingari

Leave a Comment