Prabhat Chingari
व्यापार

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हुऐ कार्यक्रम में बुनकरों को सम्मानित किया गया

*राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हुऐ कार्यक्रम में बुनकरों को सम्मानित किया गया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर गोपेश्वर प्रगति वेडिंग प्वांइट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारम्भ उप जिलाधिकारी चमोली आरके पाण्डेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने 10 वां हथकरघा दिवस की सभी बुनकरों को बधाई दी। कहा कि हथकरघा उद्योग सभी के लिए अच्छा स्वरोजगार का माध्यम है और घर घर ये कार्य होता है इसको और बढ़ावा दिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी बुनकरों को हथकरघा कीे स्कीमों को लाभ लेने को कहा।
वहीं इस दौरान माई हैण्डलू माई प्राइड थीम पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया जिसमे पीजी कालेज की पूनम फर्रस्वाण को प्रथम,वैष्णवी रावत को द्वितीय, मोनिका को तृतीय पुरस्कार व केवी के मानसी तोपाल को प्रथम,आंचल राणा को द्वितीय व आदिति पुरोहित को तृतीय पुरस्कार दिया गया। वहीं कान्ति देवी को प्रशस्ति पत्र दिया गया। उनका चारधाम वॉल हेंगिग पीस राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार के लिए अल्पसूचित हुआ था।
तकनीकि अधीक्षक अक्षय पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय हथकरघा विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें हथकरघा बुनकरों को लूम, ताना मशीन व अन्य उपकरणों पर 90प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। बुनकरों को 6 परसेंट की दर पर 3 साल का लोन दिया जा रहा है। वहीं हथकरघा बुनकर कल्याण योजना में बुनकर को पीएम जीवन ज्योति योजना, जीवन बीमा योजना के तहत जोडा जा रहा है। किसी कारणवश अगर मृत्यु हो जाती है उन्हें 2लाख की राशि दी जाएगी। वहीं पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत अभ्यर्थी के दुर्घटना होने पर 2 लाख की राशि दी जाती है। बीमा प्रीमियम की राशि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा दी जाती है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के अवार्ड प्राप्त बुनकर को प्रति माह 8000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं बुनकरों को देश के बडे बडे मेलों क्राफ्ट मेला, दिल्ली हॉट प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने के लिए ले जाया जाता है। वहीं पात्र हथकरघा बुनकरों को रियायती दरों पर गुणवता पूर्ण धागा उपलब्ध करवाया जाता है।

Related posts

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया बेचता है नवंबर 2024 में 4,72,749 यूनिट

prabhatchingari

टीएचडीसी  का 700 करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट बॉन्ड्स सीरीज़ XII  का इश्यू 18 फरवरी 2025 को BSE और NSE पर सूचीबद्ध होगा

prabhatchingari

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने वित्त वर्ष 2026 में 63.69 लाख यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

cradmin

भारत की ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज और तुर्किये की सामेट ने मिलकर दुनिया भर में रहने की जगहों को बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन फर्नीचर एक्सेसरीज की पेशकश की है।

prabhatchingari

एसबीआई कार्ड और इंडिगो के बीच हुई महत्वपूर्ण साझेदारी;  इंडिगो एसबीआई कार्ड किया लॉन्च 

cradmin

ग्राफिक एरा में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज़, जीएसटी सुधार को बताया आर्थिक परिवर्तन की नींव

cradmin

Leave a Comment