---Advertisement---

WhatsApp का नया चैट फिल्टर लॉन्च, अब एक भी मैसेज नहीं होगा मिस, जानें कैसे करें यूज?

By: prabhatchingari

On: Thursday, April 18, 2024 5:36 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

वॉट्सऐप ने चैट को ऑल, अनरीड और ग्रुप में वर्गीकृत करने वाला चैट फिल्टर फीचर लॉन्च किया है। उपयोगकर्ता Google Play Store या Apple App Store से ऐप अपडेट करके वॉट्सऐप के नए फीचर का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार सेअगर आपके वॉट्सऐप पर रोजाना ढ़ेर सारे मैसेज आते हैं, तो इनमें से कई सारे मैसेज मिस हो जाते हैं। वही कई बार आप बिजी होते हैं, तो उस वक्त आप किसी वॉट्सऐप मैसेज का रिप्लाई नहीं देते है, तो वो मैसेज मिस हो जाते हैं। इससे बचने के लिए WhatsApp ने एक नया चैट फिल्टर फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर को दुनियाभर में रोलआउट कर दिया गया है। यह फीचर आपके चैट को All, Unread और Group जैसी अलग-अलग कैटेगरी में बांट देता है। इससे आपका कोई भी मैसेज मिस नहीं होता है। इस नए फीचर की जानकारी मार्क जुकरबर्ग की तरफ से दी गई है।कैसे करें यूज
सबसे पहले आपको अपना वॉट्सऐप अपडेट करना होगा। अगर आप एंड्रॉइड यूजर्स हैं, तो आपको गूगल प्ले स्टोर से ऐप अपडेट करना होगा। वही अगर आप iOS यूजर्स हैं, तो ऐपल ऐप स्टोर से ऐप को अपडेट किया जा सकेगा।
इसके बाद आपको Chat ऑप्शन पर जाना होगा। जहां टॉप में आपको तीन ऑप्शन All, Unread, Group मिलेंगे।
अगर आपने कोई मैसेज या चैट रीड नहीं की है, तो वो अनरीड कैटेगरी में जाएगी।
इसके अलावा ग्रुप मैसेज को अलग से देखा जा सकेगा।
इस तरह यूजर्स के एक भी मैसेज मिस नहीं होगें। साथ ही आपके मैसेज पहले से व्यवस्थित हो जाएंगे।
नोट – वॉट्सऐप यूजर्स को लगातार मेटा की ओर से नए-नए फीचर्स को उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वॉट्सऐप चलाने वाले यूजर्स को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। वॉट्सऐप यूजर्स लंबे वक्त से चैट फिल्टर फीचर की मांग कर रहे थे, जिसे फाइनली वॉट्सऐप की ओर से रोलआउट कर दिया गया है।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment