Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने उत्साह, खूबसूरती और एकजुटता के साथ मनाया तीज 2025

 

डॉ गौरी बिष्ट बनीं तीज क्वीन; भावना बिष्ट और नितिका मित्तल रहीं प्रथम और द्वितीय रनर-अप

देहरादून: वर्ल्ड इंटीग्रिटी सेंटर (डबल्यूआईसी) इंडिया, देहरादून ने आज अपने परिसर में तीज उत्सव 2025 धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने परंपरा, समुदाय और संस्कृति का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दिलचस्प और हंसी-ठिठोली से भरपूर गतिविधियों के साथ हुई, जिनमें ब्लाइंड फोल्ड, तंबोला, नखरेवाली तीज, डम्ब शराज़ और चिट्स जैसे खेल शामिल रहे। इन खेलों ने न सिर्फ सबका मनोरंजन किया बल्कि आपसी मेल-जोल को भी बढ़ावा दिया।

शाम के सबसे खास पलों में से एक रहा ग्रेसफुल रैंप वॉक, जिसमें सदस्यों और मेहमानों ने आत्मविश्वास और आकर्षण के साथ मंच पर जलवे बिखेरे। इसके बाद महिलाओं ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया।

इस वर्ष की तीज क्वीन प्रतियोगिता में जजस के रूप में मेघा सोइन, चांदनी देवगन और अंबिका रावत मौजूद रहे।

प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों को उनकी शालीनता, मंच पर उपस्थिति, सांस्कृतिक जुड़ाव और सम्पूर्ण व्यक्तित्व के आधार पर आंका गया। तीज क्वीन 2025 का ताज डॉ गौरी बिष्ट को पहनाया गया, जबकि भावना बिष्ट और नितिका मित्तल को क्रमशः प्रथम और द्वितीय रनर-अप घोषित किया गया।

महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नज़र आईं। उन्होंने मेहंदी, संगीत, नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेकर इस उत्सव को और भी खास बना दिया।

इस आयोजन को ज़ेवर – द ज्वेलरी पॉइंट, ओरिका स्पाइसेज़, ग्लैम बाय आस्था – ब्यूटी सैलून एंड एकेडमी, और सोया सेरा के सहयोग से आयोजित किया गया।

डबल्यूआईसी इंडिया के निदेशक अंकित अग्रवाल और सचिन उपाध्याय ने सभी प्रतिभागियों और मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमें इस बात का गर्व है की डबल्यूआईसी इंडिया में हर साल तीज उत्सव और भव्य रूप से मनाया जाता है। यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि नारीत्व, सामुदायिक भावना और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। डबल्यूआईसी इंडिया सदैव ऐसे समावेशी और आनंदमय आयोजनों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।”

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के दौरान उत्कृष्ट पहल के लिए सम्मानित किया गया

cradmin

जागेश्वर हमारी आस्था और विश्वास का केंद्र है, इसे भव्य और दिव्य स्वरूप दिया जाएगा’— मुख्यमंत्री धामी

cradmin

वर्षों पुरानी समस्याओं का एक ही झटके में निराकरण , डी एम सबिन बंसल

prabhatchingari

पुलिस और सेना ने श्री बद्रीनाथ धाम में चलाया सघन चेकिंग अभियान

cradmin

ई-स्मार्ट क्लिनिक की शुरुआत! भारत में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने को लेकर भारत सरकार के साथ मिलकर लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज की पहल

prabhatchingari

झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास की हुई समीक्षा बैठक , दिए पुनः सर्वे व शीघ्र आबंटन के निर्देश

cradmin

Leave a Comment