Prabhat Chingari
उत्तराखंड

महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन…

 

देहरादून। प्रदेश में रसोई गैस तथा पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रेम नगर चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस नेता रितेश छेत्री के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर रितेश छेत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, लेकिन सरकार को जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है।

वक्ताओं ने कहा कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से सबसे अधिक प्रभावित महिलाएं और गृहस्थी चलाने वाले परिवार हो रहे हैं। वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिसका असर हर आवश्यक वस्तु की कीमतों पर पड़ता है और महंगाई लगातार बढ़ती जाती है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस मौके पर व्यापार मंडल नेता राजेश शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सीधा असर छोटे व्यापारियों और दुकानदारों पर भी पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिसका बोझ अंततः व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को उठाना पड़ता है।

वहीं व्यापार मंडल नेता राजीव पुंज ने कहा कि महंगाई के कारण बाजार की रौनक कम होती जा रही है और व्यापार पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। यदि इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं तो छोटे व्यापारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

यूथ कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनता की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जोरदार विरोध किया जाएगा।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से संजय शर्मा, लाल चंद शर्मा, गरिमा मेहरा दसौनी, संगीता गुप्ता, दीवान सिंह बिष्ट, पिया थापा, आशीष देसाई, कैलाश बाल्मीकि, अनिल बस्नेत, विनय शर्मा, अनूप शर्मा, सुखपाल गांधी, अशोक गुप्ता, हेली, कुलदीप नरूला, हरदीप, इशू, मयंक, सोनू बिष्ट, पीयूष जोशी, प्रियांशु गौड़, वंश सूद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related posts

आकांश एजुकेशनल देहरादून के यश महावर ने जेईई मेन्स 2025 (सेशन 2) में ऑल इंडिया रैंक 1633 हासिल की; 9 अन्य छात्र बने टॉप स्कोरर

prabhatchingari

वॉकथॉन से गूँजा नारा – ‘स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन

cradmin

एसबीआई कार्ड और फोनपे ने की रणनीतिक साझेदारी; लॉंच किया को-ब्रांडेड फोनपे एसबीआई कार्ड

cradmin

राज्य में प्रवासी उत्तराखंड परिषद् का गठन किया जायेगा- मुख्यमंत्री

prabhatchingari

एसएसपी कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार पटेल भवन का लोकार्पण किया ,

prabhatchingari

हर्षिल क्षेत्र में 550 राहत किट वितरित…

cradmin

Leave a Comment