Prabhat Chingari
उत्तराखंड

इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा घोटाले में निलंबित 20 इंस्पेक्टर एक साल बाद बहाल

देहरादून। उत्तराखंड अधीस्थ सेवा चयन आयोग की दरोगा भर्ती परीक्षा घोटाले में निलंबित 2015 बैच के 20 दारोगाओं को एक साल बाद बहाल कर दिया गया है। मंगलवार को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी कप्तानों ने अपने-अपने जिले में निलंबित चल रहे दरोगाओं को बहाल कर दिया।
कप्तानों की ओर से जारी आदेश में सभी दरोगाओं को विजिलेंस जांच में पूरा सहयोग के साथ ही साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ नहीं करने और गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये दरोगा हुए बहाल
देेहरादूनः ओमवीर सिंह, प्रवेश रावत, राज नारायण व्यास, जैनेंद्र राणा, निखिलेश बिष्ट।
ऊधमसिंहनगरः दीपक कौशिक, अर्जुन सिंह, बीना पपोला, जगत सिंह शाही, हरीश महर, लोकेश व संतोषी।
नैनीतालः नीरज चैहान, आरती पोखरियाल नैनीताल अभिसूचना, प्रेमा कोरमा व भावना विष्ट।
पौड़ीः पुष्पेंद्र।
चमोलीः गगन मैठाणी।
चंपावतः तेज कुमार।
एसडीआरएफः मोहित सिंह रौथाण।

पौड़ी में तैनात दरोगा पुष्पेंद्र की पिछले साल एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी।

Related posts

मारवाड़ी के पास दरकी पहाड़ी,जोशीमठ के लोगों को फिर से भू-धंसाव का डर सताने लगा

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने खेल महाकुंभ 2024 का किया उद्घाटन

prabhatchingari

डब्ल्यूआईसी इंडिया ने आयोजित किया रेंजर्स पूल चैम्पियनशिप 2025

cradmin

बहनों के त्यौहार पर न हो कोई बाधा” — रक्षाबंधन पर शहर की यातायात व्यवस्था खुद SSP ने संभाली

cradmin

राष्ट्रपति ने पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित

cradmin

लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसों पर तत्काल लगी रोक

prabhatchingari

Leave a Comment