Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

जी. आर. डी. के 22 छात्र-छात्राओं की विस्टो टेक ग्लोबल सर्विसेज में नियुक्ति

देहरादून- राजधानी के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून में सर्विस एवं आई.टी. ऑपरेशन्स क्षेत्र की बहुराष्ट्रीय कंपनी विस्टो टेक ग्लोबल सर्विसेज ने कैंपस प्लेसमेंट किया !

जिसमे मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया ! कई चरणों की प्रक्रिया के बाद कुल 22 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति दी गयी ! चयनित छात्रों ने चयन का श्रेय अपने अभिभावकों एवं अध्यापको को दिया !

संसथान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय ने सभी चयनित 12 छात्र-छात्राओं एवं उनके अध्यापको को बधाई दी एवं उनसे अपने सर्विस एवं आई.टी. ऑपरेशन्स ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण में करने को कहा !

महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने विस्टो टेक ग्लोबल सर्विसेज की एच् आर. टीम का स्वागत किया ! उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रतिष्ठान में कॉलेज के कई पुरातन छात्र भी सेवाएं दे रहे है ! उन्होंने संस्थान के 22 छात्र-छात्राओं को चयनित करने के लिए कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मोक्षित एवं सम्पूर्ण एच् आर. टीम का विशेष आभार व्यक्त किया !

चयनित छात्रों में कोमल शुक्ला, स्नेहा कुमारी, खुसी गोदियाल, स्नेहा टोंक, पूजा दिवाकर, आयुषी गोदियाल, नवजोत कौर, तरुण कम्बोज, अंशिका कोहली, आस्था नेगी, आकांक्षा नौटियाल, हज़रुनीशा, पूजा कुमारी, प्रियांशु शुक्ला, निगम सैनी, रिया सिंह, प्रबजोत कौर, जानवी बत्रा, शृष्टी बिष्ट, अर्जुन सिंह, प्रीतम कौर खट्टर, निशा अंजना शामिल रहे !

इस अवसर पर संसथान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय, सरदार प्रबजी ओबेराय, महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, निदेशक डॉ. करुणाकर झा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अनुज पालीवाल, रजनी शर्मा, वैशाली गंगवाल आदि उपस्थित रहे !

Related posts

किसानों के बच्चों को शिक्षा के लिए सुविधाएं देंगे:  डॉ घनशाला

cradmin

संयुक्त समन्वय समिति का प्रदर्शन, डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया विरोध

cradmin

जो बोले सो निहाल के उद्घोष के साथ खुले सिक्ख धर्म स्थल श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट

prabhatchingari

सर्वांगीण विकास को समर्पित है बजट : सुनीता बौड़ाई “विद्यार्थी”

prabhatchingari

एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल, सीएम ने योजना का किया आगाज़

cradmin

मुख्य सचिव ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

cradmin

Leave a Comment