Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और नगर पंचायत बद्रीनाथ द्वारा 23 पर्यावरण मित्र सम्मानित

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति और नगर पंचायत बद्रीनाथ द्वारा 23 पर्यावरण मित्र सम्मानित
– चमोली (प्रदीप लखेड़ा)

बद्रीनाथ। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) और नगर पंचायत बद्रीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बद्रीनाथ मंदिर सिंहद्वार पर 23 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण मित्रों को सम्मानस्वरूप वर्दी प्रदान की गई।

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि वर्ष 2023 में नगर पंचायत बद्रीनाथ और बीकेटीसी के बीच हुए एमओयू के अंतर्गत पर्यावरण मित्र मंदिर परिसर की स्वच्छता व्यवस्था संभाल रहे हैं। रविवार को बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने संयुक्त रूप से पर्यावरण मित्रों को वर्दी भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मंदिर परिसर में पर्यावरण मित्रों द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ग्रीन और क्लीन उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर नगर पंचायत बद्रीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी, बीकेटीसी के प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, सुपरवाइजर सुशील कुमार, महिला पर्यावरण मित्र पायल, पर्यावरण मित्र प्रदीप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Related posts

उत्कृष्ट सेवाओं पर चमके खाकी वर्दीधारी, प्रशस्ति पत्र पाकर बढ़ा मनोबल…

cradmin

बुद्धिजीवी फाउंडेशन ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को किया सम्मानित

cradmin

करुणा के जीते-जागते प्रतीक हैं पूज्य दलाई लामा: महाराज*

cradmin

किराए में 7.4% की तिमाही वृद्धि, प्रमुख शहरों में किराया उपज बढ़कर 3.62%: मैजिकब्रिक्स

prabhatchingari

टिहरी क्वीन्स ने पिथौरागढ़ हरिकेंस को हराकर किया अंकतालिका में कब्जा

cradmin

चयन प्रोन्नत वेतनमान पर अतिरिक्त वेतनवृद्धि समाप्त करने का राजकीय शिक्षक संघ चमोली ने किया कड़ा विरोध

cradmin

Leave a Comment