Prabhat Chingari
अपराध

सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर हड़प लिए थे 55 लाख

सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों रुपए हड़पने के मामले में सीएम के पूर्व निजी सचिव पर धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर को जयपुर निवासी दीपमणि ने सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर सीएम के पूर्व निजी सचिव प्रकाश उपाध्याय समेत अन्य के खिलाफ 55 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।तहरीर में कहा गया कि उत्तराखंड में सरकारी टेंडर दिलवाने के नाम पर भिन्न- भिन्न तारीखों पर उससे 55 लाख रुपए लिए गए। और जब काम नही हुआ तो पैसे मांगने पर डराया धमकाया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कोतवाली में मु0अ0सं0 – 479/23 धारा 420, 120बी भादवि के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकाश उपाध्याय पूर्व मुख्य सचिव के स्टाफ में भी कई साल तैनात रहे और सचिवालय में कई अधिकारियों के साथ भी काम कर चुके हैं। रिटायरमेंट कर बाद भी उपाध्याय सचिवालय में सीएम कार्यालय में सेवाएं दे रहे थे।

कुछ महीने पहले ही उपाध्याय व अन्य के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला सामने आने के बाद सत्ता के गलियारों में हड़कंप मच गया था।

इन लोगों पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा

अंकित मिश्रा पुत्र संजीव कुमार निवासी संतोषपुर तिलखाना जिला इटावा 2- सौरभ शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा निवासी नियर एयरपोर्ट देहरादून 3- प्रकाश चंद उपाध्याय निवासी 1772 सुभाष रोड वर्तमान सेन संग कलिंगा माजरा माफी, देहरादून 4. संजीव कुमार उर्फ देव पुत्र स्व गोपाल चन्द निवासी 85 एस0एस0टी0 नगर, पटियाला पंजाब

Related posts

STF ने 2 अंतर्राज्यीय ड्रग–तस्करों को गिरफ्तार कर उन के कब्जे से 30 ग्राम स्मैक कि बरामद …

prabhatchingari

यूपी की महिला का शव मिला होटल के कमरे में, पति मौके से फरार।

prabhatchingari

प्रश्नपत्र लीक प्रकरण: टिहरी पहुंचे जांच अधिकारी, छात्रों से ली गई अहम जानकारी

cradmin

दून पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर नकबजन, 15 लाख की ज्वैलरी बरामद

cradmin

ढालीपुर से डोडा पाउडर के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

cradmin

ऑपरेशन कालनेमि” – देवभूमि की आस्था से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस का शिकंजा

cradmin

Leave a Comment