Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जोशीमठ क्षेत्रान्तर्गत हेलंग में एक मकान हुआ क्षतिग्रस्त, SDRF ने किया राहत एवं बचाव कार्य।

*जनपद चमोली- विगत देर रात्रि कोतवाली जोशीमठ द्वारा SDRF को सूचित किया कि हेलंग में चल रहे क्रेशर प्लांट के पास एक मकान पर मलबा आने के कारण मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसमे कुछ लोगों के दबे होने की संभावना है।

उक्त सूचना पर पोस्ट जोशीमठ से इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त मकान में 04 लोग दबे हुए है, मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों में रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से कंक्रीट की छतों को काटकर 03 लोगों को घायलावस्था में रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया जबकि एक अन्य की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जिसका शव मलबे में से निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

Related posts

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 990 नशीले कैप्सूल-टैबलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

cradmin

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई: दो वाहन चोर गिरफ्तार, स्कूटी बरामद

cradmin

कांग्रेस की सरकारी बनीं तो सबसे पहले राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाएगी

prabhatchingari

डीएम सविन बंसल ने DSO कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों की दबी फाईल निकाली, टैण्डर प्रक्रिया की जारी,15 जून आवेदन की अंतिम तिथि

cradmin

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन

cradmin

महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई

cradmin

Leave a Comment