Prabhat Chingari
धर्म–संस्कृतिराष्ट्रीय

मेष और वृषभ रहें सतर्क, तुला समेत चार राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार

12 जनवरी 2026 को मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लिए दिन अनुकूल और लाभकारी रहेगा। जबकि कर्क, सिंह, मकर और कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, खर्च और निर्णयों में सावधानी बरतनी होगी।

 

, विक्रम संवत्: 2082, संवत्सर का नाम: सिद्धार्थ, शक संवत्: 1947,अयन: उत्तरायण,मास व पक्ष:माघ मास, कृष्ण पक्ष, तिथि, नवमी तिथि दिन 12:43 बजे तक, इसके बाद दशमी तिथि आरंभ होगी।,नक्षत्र, स्वाती नक्षत्र रात्रि 9:05 बजे तक, उसके बाद विशाखा नक्षत्र रहेगा।, धृति योग रात्रि 6:12 बजे तक, तत्पश्चात शूल योग बनेगा।, गर करण दिन 12:43 बजे तक, इसके बाद वणिज करण रहेगा।,राहुकाल, (मध्यमान से) प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक, आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। पूर्व दिशा की यात्रा से बचें।

 

उपाय: यदि पूर्व दिशा में यात्रा अत्यंत आवश्यक हो तो यात्रा से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर शुभ शगुन के साथ प्रस्थान करें।

आज के श्रेष्ठ चौघड़िये, अमृत: सूर्योदय से 8:40 बजे तक, शुभ: 9:58 से 11:16 बजे तक, चर: 1:53 से 3:11 बजे तक, लाभ: 3:11 बजे से सूर्यास्त तक, अमृत: सूर्यास्त तक इन चौघड़ियों में विवाह, गृह प्रवेश, व्यापार आरंभ व अन्य शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

राशि: तुला, नक्षत्र: रात्रि 9:05 बजे तक – स्वाती, उसके बाद विशाखा, पाद: रात्रि 9:05 बजे तक – रजत पाद

आज का राशिफल

मेष

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाला रहेगा। आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन कुछ लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। परिवार के सामने आपकी कोई पुरानी गलती उजागर हो सकती है। खानपान में बदलाव करने से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें। किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिले तो अवश्य करें। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 रहेगा, शुभ रंग लाल है और उपाय के रूप में हनुमान जी को गुड़ चढ़ाएं।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करनी चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आसपास मौजूद विरोधियों की चालों को समझें। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। पुराना लेनदेन सिरदर्द बन सकता है। आपको अपनी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ न डालें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान को किसी नई एक्टिविटी से जोड़ सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोग मेहनत जारी रखें। आज भाग्यशाली अंक 6, शुभ रंग सफेद है और उपाय के रूप में लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करें।

मिथुन

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी में मनचाहा लाभ मिलने से आप खुश रहेंगे। शत्रु मित्र बन सकते हैं, लेकिन उन पर भरोसा न करें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम से माहौल खुशनुमा रहेगा। संतान को बाहर पढ़ाई के लिए भेजने का विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या घूमने का प्लान बनेगा। आज भाग्यशाली अंक 5, शुभ रंग हरा है और तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना लाभकारी रहेगा।

कर्क

आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान की सेहत में सुधार होगा, लेकिन आपकी जल्दबाजी परेशानी खड़ी कर सकती है। कामों में लापरवाही न करें और दिखावे से बचें। किसी काम के लिए बिना सोचे हामी न भरें। नए बिजनेस में पार्टनरशिप की योजना बन सकती है। आज भाग्यशाली अंक 2, शुभ रंग सफेद है और उपाय के रूप में शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

सिंह

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। बेवजह गुस्सा करने से बचें, नहीं तो परिवार नाराज हो सकता है। आपको किसी दूसरे के मामले म बेवजह बोलने से बचना होगा। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं और नई जॉब के लिए आवेदन करेंगे। रहन-सहन का स्तर बेहतर होगा। आज भाग्यशाली अंक 9, शुभ रंग सुनहरा है और सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

कन्या

आज सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार में विवाह की बात पक्की होने से खुशी मिलेगी। मौज-मस्ती का माहौल रहेगा, लेकिन किसी अजनबी की बातों में न आएं। विरोधियों से सतर्क रहें। संतान नए वाहन की मांग कर सकती है। ससुराल पक्ष से मेल-मुलाकात संभव है। आज भाग्यशाली अंक 4, शुभ रंग नीला है और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाना लाभकारी रहेगा।

तुला

आज व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा और आय में बढ़ोतरी होगी। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में बाहरी सलाह लेने से बचें। स्वास्थ्य में सुधार होगा और माता-पिता से संबंध मजबूत रहेंगे। आज भाग्यशाली अंक 6, शुभ रंग गुलाबी है और मां लक्ष्मी का पूजन करें।

वृश्चिक

आज धन के मामले में दिन मजबूत रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोग बड़ा निवेश कर सकते हैं। घर के रिनोवेशन की योजना बनेगी। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। आज भाग्यशाली अंक 8, शुभ रंग मैरून है और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।

धनु

आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। कामों से अच्छी पहचान मिलेगी। समय का सही उपयोग करें। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। खोई हुई प्रिय वस्तु मिलने के योग हैं। खर्च होगा, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज भाग्यशाली अंक 3, शुभ रंग पीला है और विष्णु जी का पूजन करें।

मकर

आज पुरानी समस्याएं फिर उभर सकती हैं, जिससे चिंता रहेगी। आंखों की सेहत का ध्यान रखें और संतान की पढ़ाई पर नजर रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अनजान व्यक्ति से लेनदेन न करें। आज भाग्यशाली अंक 10, शुभ रंग नीला है और शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ

आज बिजनेस करने वालों के लिए दिन ठीक रहेगा। प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। खोई वस्तु मिलने की संभावना है। यात्रा के दौरान अहम जानकारी मिलेगी। दूर रह रहे परिजन से शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज भाग्यशाली अंक 11, शुभ रंग बैंगनी है और शिव मंत्र का जाप करें।

मीन

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपकी सोच की सराहना होगी। सेहत में सुधार आएगा। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभ देगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सतर्क रहें। आज भाग्यशाली अंक 12, शुभ रंग आसमानी है और भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

Related posts

राम उत्सव के उपलक्ष में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में किया प्रतिभाग, मंत्री गणेश जोशी

prabhatchingari

Free aadhaar update का आखिरी मौका: सिर्फ तीन दिन बचे, वरना चुकानी होगी फीस

cradmin

भक्ति के लिए पहले अहंकार का त्याग जरूरी – स्वामी रसिक महाराज

cradmin

रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के हम सब बनेंगे साक्षी : सीएम

prabhatchingari

22 जनवरी को हो सकता है सार्वजनिक अवकाश, सरकार कर रही विचार!

prabhatchingari

आज का पंचांग: अनुराधा नक्षत्र और हर्षण योग में बनेगा सफलता का संयोग

cradmin

Leave a Comment