Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जनपद पौड़ी गढ़वाल- श्रद्धालुओं से भरी बस सड़क पर पलटी, SDRF ने चलाया राहत एवं बचाव अभियान।*

 दिनाँक 15 जून 2023 को कोतवाली श्रीनगर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि श्री बद्रीनाथ धाम से ऋषिकेश के ओर आते हुए श्रद्धालुओं से भरी बस (RJ 27TB 3699) ब्रेक फैल होने पर अनियंत्रित होने के कारण श्रीकोट व धारी देवी के बीच चमधार के पास सड़क पर पलट गई है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यक्ता है।

उक्त सूचना पर SI कुलदीपक पांडेय के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

बस ड्राइवर की सूझ बूझ से बस को सड़क पर ही पलटा दिया गया जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया और कुछ श्रद्धालुओं को हल्की फुल्की चोटें आई है।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित प्रतिवादन करते हुए उक्त बस में सवार 31 यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया तथा सामान्य घायल हुए 04-05 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

Related posts

भारतीय उपभोक्ता यह मानते रहे हैं कि फिनाइल अत्यधिक प्रभावी फर्श क्लीनर लाइज़ोल के कैम्पेन ने फिनायल से जुड़े मिथकों को तोड़ा*

prabhatchingari

अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा जनसैलाब, देहरादून में सीबीआई जांच की हुंकार

cradmin

मेडल हो चाहे स्टेशनरी हर चीज ई वेस्ट से तैयार : रेखा आर्या

prabhatchingari

राज्य की 25 साल की विकास यात्रा एवं शीतकालीन धार्मिक यात्रा व पर्यटन है झांकी की प्रमुख विषयवस्तु

cradmin

उत्तराखंड आबकारी महकमे में देर रात बड़े फेरबदल

prabhatchingari

वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, राजमार्ग व रेल मार्ग बाधित

cradmin

Leave a Comment