Prabhat Chingari
Uncategorized

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई एवं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि हम अपने जीवन में अहंकार से मुक्त होकर सच्चाई के रास्ते पर चलें और प्रदेश व देश की सामाजिक समरसता के लिए मिलजुल कर कार्य करें।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा, न्याय, शांति परोपकार और लोक कल्याण के लिए समर्पित थे। उनका जीवन हमें सद्मार्ग पर चलने एवं आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि विजयादशमी शक्ति उपासना का उत्सव भी है। सम्पूर्ण भारत में यह पर्व परंपरागत श्रद्धा भाव एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व समृद्धशाली भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने अंदर की बुराई का नाश कर अच्छाई के पथ पर बढ़ने की भी प्रेरणा देता है

Related posts

श्री हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी और अवधेशानंद गिरी महाराज के आचार्य पीठ पर पद स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री पहुंचे हरिद्वार।

prabhatchingari

राजकीय जूनियर हाईस्कूल सूगी करछूना की छात्रा सिमरन कोहली का राष्ट्रीय छात्रवृत्ति में चयन

prabhatchingari

प्रदेश में सामने आये कोरोना पॉजिटिव 2 मरीज, स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश बोले घबराने की आवश्यकता नहीं

prabhatchingari

एजेस फ़ेडरल लाइफ़ इंश्योरेंस ने अपनी तरह का पहला इंडिया सेक्टर लीडर्स फंड लॉन्च किया

cradmin

सिमली सलेश्वर के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।*

prabhatchingari

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को छत निर्माण के लिए दिए जाएंगे फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के रूप में भवन-रेखा आर्या*

prabhatchingari

Leave a Comment