Prabhat Chingari
Uncategorized

उत्तराखंड की पहली सस्पेंस थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फ़िल्म ” अजाण ” का पोस्टर और टीजर रिलीज

आज दिनांक 1 नवम्बर को प्रेस क्लब देहरादून में आशा फिल्म्स एंड टेलीविजन के तत्वाधान में एक भव्य कार्यक्रम में आगामी गढ़वाली फीचर फिल्म “अजाण” का पोस्टर व टीजर रिलीज किया गया।

कार्यक्रम में इस फ़िल्म के लेखक निर्देशक अनुज जोशी ने बताया कि “अजाण” फ़िल्म उत्तराखंड की पहली सस्पेंस थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फ़िल्म है, जो उत्तराखंड के पहाड़ों के लोगों के अपराध विहीन उच्च चरित्र को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म के कई दृश्य दर्शकों में रोमांच पैदा करेंगे।

फ़िल्म के निर्माता व अभिनेता राम नेगी ने कहा कि इस फ़िल्म के लिए उत्तराखंड में पहली बार विभिन्न प्रकार के सेट्स का निर्माण किया गया।

मुख्य अतिथि सुप्रसिध्द लोकगायक श्री नरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि यह फ़िल्म उत्तराखंड के सिनेमा को एक नई दिशा देगी और गढ़वाली फिल्मों के स्तर को नई ऊंचाई देगी। और इस तरह की फिल्मों से उत्तराखंडी लोक भाषा का सिनेमा समृद्द होगा।

विशिष्ट अतिथि पदमश्री प्रीतम भरतवाण ने कहा कि “अजाण” जैसी फ़िल्म उत्तराखंड के सिनेमा के विषयों को एक नया आयाम देती हैं। और तकनीकी रूप से सक्षम फ़िल्म ही उत्तराखंड के सिनेमा को आत्मनिर्भर बनाएगी।
अभिनेता बलराज नेगी ने कहा कि यह फ़िल्म तकनीकी दृष्टि से आज तक कि सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंडी फ़िल्म है।

कार्यक्रम का संचालन गम्भीर सिंह जायडा ने किया, इसके अलावा कार्यक्रम में फ़िल्म के संगीत निर्देशक संजय कुमोला, पाश्र्व संगीत देने वाले अमित वी कपूर, सिनेमाटोग्राफर हरीश नेगी, अभिनेता व रंगकर्मी अभिषेक मेंदोला, गोकुल पंवार, विभोर सकलानी, अवनीश रावत, सोहन चौहान, संतोष जोशी, निशा डिमरी, कामिनी देवशाली, गिरीश सनवाल, रवि ममगाई, पदम् गुसाईं, आदि उपस्थित थे।

Related posts

श्री बद्रीनाथ धाम मन्दिर परिसर में वीडियोग्राफी व रील्स बनाना पड़ा मंहगा, पुलिस ने 15 व्यक्तियों के विरुद्ध की कार्यवाही

prabhatchingari

नाबार्ड हस्तशिल्प मेला-2023 का आयोजन श्री गुरु नानक पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज रेसकोर्स, देहरादून में होगा

prabhatchingari

कौड़ियाला के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त 1 घायल व 1 की मौत,SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

prabhatchingari

टीएचडीसीआईएल ने सार्वजनिक क्षेत्र के मानव संसाधन प्रबंधन में उत्कृष्टता लाने के लिए आयोजित ‘एचआर रिट्रीट: नेविगेटिंग इमर्जिंग ट्रेंड्स’ कार्यक्रम संपन्न हुआ

prabhatchingari

विपक्षी दलों के सांसदों के निलम्बन को लेकर कांग्रेसजनों ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में किया विशाल प्रदर्शन के साथ राजभवन कूच

prabhatchingari

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्तराखंड का बजट विधानसभा में पेश किया, 89230.07 करोड़ का बजट उत्तराखंड विधान सभा में प्रस्तुत

prabhatchingari

Leave a Comment