Prabhat Chingari
Uncategorized

डॉ. तिलोत्तमा सिंह को उत्तराखंड के टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया।

देहरादून उत्तरांचल विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष ( स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट ) डॉ. तिलोत्तमा सिंह को पुरस्कार स्क्रीनिंग समिति के माननीय जूरी सदस्यों के द्वारा देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव में उत्तराखंड के टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार देहरादून अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी महोत्सव-2023 (DISTF-2023) के दौरान उत्तराखंड सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ तिलोत्तमा आईआईएम से प्रमाणित HR विश्लेषक हैं। वर्तमान में स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट,उत्तरांचल विश्वविद्यालय के प्रमुख और एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं ! डॉ तिलोत्तमा 16 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ एक प्रखर शिक्षाविद्, शोधकर्ता और प्रशिक्षक हैं।

उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं: सस्टेनेबिलिटी, मानव संसाधन और इमोशनल स्पिरिचुअल कोटिएंट, जिसमें उनके नाम से कई अंतरराष्ट्रीय किताबें और पेपर भी प्रकाशित हो चुकी है। पढ़ाने का शौक होने के कारण वह वंचितों को शिक्षित करने के लिए कई गैर सरकारी संगठनों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने लड़कियों को शिक्षित और उनको आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित की हैं! उन्होंने भारत के साथ-साथ विदेश में भी जन कल्याणकारी काम किए हैं और उसमें उनके सहयोग के ऊपर व्याख्यान दे चुकी है। उन्हें संस्था निर्माण और नवीन शिक्षा पद्धतियों को शुरू करने के लिए उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहा गया। उन्हें एक शिक्षक और संरक्षक के रूप में उनकी निरंतर और परिवर्तनकारी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।

Related posts

लिटरेचर फेस्टिवल के 5वें संस्करण की हुई शुरुआत

prabhatchingari

रविंद्र सिंह आनंद का विवादित बयान पं. धीरेंद्र शास्त्री को बताया ढोंगी

prabhatchingari

डिप्टी एसपी के बेटे ने की मां की सब्बल से हत्या

prabhatchingari

सचिव आपदा, उत्तराखंड द्वारा SDRF वाहिनी का निरीक्षण कर निर्माण व्यवस्थाओं का जायजा

prabhatchingari

अयोध्था से आये पूजित अक्षत और प्रभु राम के दर्शन का देंगे निमंत्रण प्रभु राम का चित्र देनें घर-घर जायेंगे रामभक्त

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने पीठाधीश्वर पं0 धीरेन्द्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद, सनातन संस्कृति का बताया संरक्षक।

prabhatchingari

Leave a Comment