*घर से बिना बताए गये 02 नाबालिगों को पोखरी पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर कुछ ही घण्टे के भीतर सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
7 नवम्बर को स्थानीय निवासी द्वारा थाना पोखरी पर आकर सूचना दी गयी की उनका नाबालिग पुत्र उम्र 15 वर्ष गांव के एक दूसरे नाबालिग के साथ जिसकी उम्र 14 वर्ष है, आज सुबह करीब नौ बजे स्कूल के लिए निकले थे लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचे है व काफी ढूँढखोज के पश्चात भी दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री दिलबर सिंह द्वारा नाबालिग किशोरों की सकुशल बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोर की खोजबीन प्रारम्भ की गयी तथा स्थानीय व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए आने-जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग प्रारम्भ की गयी।
पोखरी पुलिस की कुशल सुरागरसी-पतारसी, अथक प्रयासों व सघन चैंकिग के पश्चात कुछ ही घन्टों के भीतर नाबालिग दोनों किशोरों को विशाल तिराहे पोखरी से सकुशल बरामद कर लिया गया। जिन्हें थानाध्यक्ष द्वारा समझाकर बुझाकर अपने संरक्षण लेते हुए किशोर की उचित काउंसलिंग के उपरांत उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
दोनों किशोरों के इस तरह बिना बताए घर से चले जाने पर परिजन काफी परेशान थे। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से दोनों नाबालिगों के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा चमोली पुलिस आभार व्यक्त किया।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
