Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आबादी के बीच टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल टीम

ऋषिकेश । ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला मार्ग पर भैरव कॉलोनी स्थित एक टायर फैक्ट्री में सोमवार (आज) की सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ये फैक्ट्री आबादी के बीच में स्थित है।भाजपा नेता व पूर्ण दायित्व धारी कृष्ण कुमार सिंघल कि इस फैक्ट्री में सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगा और पूरे परिसर को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आग को बुझाने में जुटी है। हालांकि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। टायर फैक्ट्री के मालिक कृष्ण कुमार सिंघल के अनुसार, यह फैक्ट्री पिछले कई वर्षों से बंद थी। यहां टायर और ट्यूब का पुराना स्क्रैप रखा था, इसमें आग लगी है।

Related posts

DDU-GKY प्रोजेक्ट में फर्जीवाड़े का खुलासा, CBI–ED जांच की दीपक बजरंगी ने उठाई मांग

cradmin

विधानसभा उप चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

prabhatchingari

के.वी. आईएमए और आर्मी पब्लिक स्कूल ने जीता 7वां एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैम्पियनशिप

cradmin

वाद विवाद प्रतियोगिता में ग्राफिक एरा की पेशेंस और स्मृति अव्वल

cradmin

राष्ट्रीय खेलों की प्रतिस्पर्धाओं की सूची जारी, जाने कब कहां होगा कौन सी प्रतियोगिता

prabhatchingari

महाराज ने अस्पताल जाकर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का हालचाल जाना

prabhatchingari

Leave a Comment