Prabhat Chingari
उत्तराखंड

हनुमानचट्टी के पास एक यूटिलिटी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने चलाया राहत व बचाव अभियान

उत्तरकाशी – पुलिस थाना बड़कोट द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि स्यानाचट्टी के पास एक यूटिलिटी वाहन खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतू एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी सत्येंद्र सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त यूटिलिटी वाहन (UK05CA1275) में 04 लोग सवार थे जो बड़कोट से जानकीचट्टी की तरफ जाते हुए अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाई में उतरकर उक्त यूटिलिटी वाहन तक पहुंच बनाई।

घटना में तीन घायलों को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया। SDRF टीम द्वारा घटना में मृत यूटिलिटी चालक के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

शघायलों का विवरण :- 1. गिरीश चन्द्र पुत्र श्री दयाराम, ग्राम सनौर उम्र 43 वर्ष
2.जयदेव पुत्र श्री कर्म सिंह, ग्राम स्यालना, 42 वर्ष
3. पपेंद्र सिह पुत्र श्री सुरेन्द्र सिह, ग्राम स्यालना, 42 वर्ष

मृतक चालक का नाम :-सोहन लाल पुत्र श्री नत्थूल्या लाल, 41वर्ष,

Related posts

रोडवेज बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, यात्रियों में मदद को मची चीख-पुकार

prabhatchingari

महिला संबंधी अपराधों के प्रति चमोली पुलिस संवेदनशील, पुलिस अधीक्षक चमोली ने लिया महिला उपनिरीक्षकों का आदेश कक्ष

prabhatchingari

सेलाकुई में बंद घर की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

cradmin

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज़ हुई महिलाओं को समर्पित “वीमेन ऑफ़ मुनस्यारी”

prabhatchingari

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पोषण होगा आधार: रेखा आर्या

cradmin

पैरोल जंप कर वर्षों से फरार अभियुक्त दून पुलिस की गिरफ्त में

cradmin

Leave a Comment