Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बेतालघाट के पास खाई में गिरा वाहन, आठ लोगों की मौत

नैनीताल – आपदा कण्ट्रोल रूम, नैनीताल द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बेतालघाट के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन (UK04-CC-0495) ऊँचाकोट से महेंद्रनगर, नेपाल की ओर जा रहा था, जिसमें 10 लोग सवार थे।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों व पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते हुए SDRF टीम द्वारा घटना में मृत 08 लोगों के शवों को बाहर निकाला गया व 02 अन्य घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया गया।

*घायलों का विवरण*
1 छोटू चौधरी उर्फ जनल
2 शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी

*मृतको के नाम :-*
1. विशराम चौधरी, 50 वर्ष
2. अंतराम चौधरी, 40 वर्ष
3. गोपाल बसनियत, 60 वर्ष
4. उदयराम चौधरी, 55 वर्ष
5. विनोद चौधरी, 30 वर्ष
6. तिलक चौधरी, 45 वर्ष
7. धीरज चौधरी, 45 वर्ष
8. चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र श्री हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल।

चालक के अतिरिक्त सभी लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे।

Related posts

भाजपा महानगर द्वार आयोजित की गई लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला

prabhatchingari

चारों धाम में यात्री सुविधाओं को तत्काल करें वहाल, यात्री पंजीकरण काउंटरों को बनाए सरल एवं सुविधाजनक : आयुक्त

prabhatchingari

केशव मित्तल बने जईई एडवांस्ड-2025 में देहरादून जॉन के टॉपर

cradmin

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

cradmin

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के शोधार्थी विनोद पोखरियाल को PhD की उपाधि

prabhatchingari

प्रदेश की महिला आत्मनिर्भर रहेगी तो हमारे राज्य का भविष्य भी उज्जवल होगा – सतीश अग्रवाल

prabhatchingari

Leave a Comment