---Advertisement---

अवैध शराब के साथ अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, July 2, 2025 8:04 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

02 लाख से अधिक मूल्य की 16 पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

आगामी पंचायत चुनावों के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून द्वारा जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में विकासनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

देहरादून ,कुल्हाल बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे कुजां की ओर पीछा कर दबोच लिया गया। वाहन की तलाशी में 16 पेटी (480 पव्वे व 120 अद्दे) रॉयल स्टैग ब्रांड की चंडीगढ़ मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: बलिन्दर पुत्र रणपाल
निवासी: ग्राम संभालका, पोस्ट लाड़वा, थाना लाड़वा, जनपद कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
उम्र: 38 वर्ष

बरामदगी का विवरण:

1. 16 पेटी (कुल 480 पव्वे व 120 अद्दे) अवैध अंग्रेजी शराब – रॉयल स्टैग व्हिस्की, चंडीगढ़ मार्का
(अनुमानित कीमत: ₹2 लाख से अधिक)

2. तस्करी में प्रयुक्त वाहन – स्विफ्ट डिजायर (UK07AU0086)

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह उक्त शराब को चंडीगढ़ से लाकर विकासनगर में सप्लाई करने वाला था, लेकिन पुलिस द्वारा पहले ही पकड़ लिया गया।

पुलिस टीम:

उ0नि0 विकसित पंवार, चौकी प्रभारी कुल्हाल

उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार

का0 राजकुमार

का0 गौरव

थाना विकासनगर द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment