Prabhat Chingari
व्यापार

आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया ने क्यूजे मोटर और मोटो मोरीनी पर विशेष ऑफ़र की घोषणा की

देहरादून, आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया प्रा. लि. (एएआरआई) भारत के प्रमुख सुपरबाइक ब्रांड्स में से एक, त्योहारी सीजन के लिए अपने लोकप्रिय क्यूजे मोटर और मोटो मोरीनी मॉडलों पर विशेष ऑफर्स लेकर आया है। आदिश्वर ऑटो राइड इंडिया ने ये रोमांचक ऑफर्स प्रीमियम मोटरसाइक्लिंग को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से घोषित किए हैं, ताकि उत्साही लोग स्टाइल और बचत के साथ उत्सव में शामिल हो सकें।

क्यूजे मोटर की क्लासिक एसआरसी सीरीज अब आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध है, जिससे ये रेट्रो-प्रेरित मोटरसाइकिल्स आपकी त्योहारी खुशियों में चार चांद लगा देंगी। विंटेज आकर्षण और आधुनिक प्रदर्शन का संगम, क्यूजे मोटर रेंज बेहतरीन मूल्य प्रदान करती है। जिसमें एसआरसी 250: मूल कीमत रु.1.79 लाख, अब केवल रु.1.49 लाख में उपलब्ध होगी वहीं, एसआरसी 500: अब रु.1.99 लाख में उपलब्ध है, ग्राहकों को रु.40,000 की बचत मिलेगी।क्यूजे मोटर की लाइनअप, जिसमें एसआरसी 250, एसआरसी 500, एसआरवी 300 और एसआरके 400 शामिल हैं, अब केवल रु.1.49 लाख* से शुरू होती है, जो कालातीत डिज़ाइन और अत्याधुनिक तकनीक का मिश्रण है।

इतालवी ब्रांड मोटो मोरीनी, एक्स-केप 650 (टूरर) को रु.5.99 लाख में पेश कर रहा है, जिससे रु.1.31 लाख की बचत हो रही है। एक्स-केप 650 एक्स (एडवेंचर) भी केवल रु.6.49 लाख में उपलब्ध है, जिसमें रु.1.01 लाख की बचत हो रही है।

मोटो मोरीनी रेंज में 650cc की 4 मॉडल्स शामिल हैं, जिनमें से सिएमेज़ो रेट्रो स्ट्रीट और स्क्रैम्बलर के साथ एक्स-केप 650 और एक्स-केप 650एक्स भी उपलब्ध हैं।

Related posts

गुल्लक 2 में निवेशकों द्वारा 36.50 लाख रुपए की निवेश वचनबद्धता

cradmin

पीएनबी ने व्यापक डिजिटल और पारंपरिक ऋण समाधानों के साथ एमएसएमई पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया

cradmin

BIS ने शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित…

cradmin

देहरादून में आयोजित हुआ एचसीएलटेक ग्रांट सिंपोजियम, क्लाइमेट एक्शन के जरिए बायो डायवर्सिटी बढ़ाने में सीएसआर की महत्वपूर्ण भूमिका पर हुई चर्चा

prabhatchingari

हेवल्स इंडिया के उत्पादों की रेंज ने लोगों को किया आकर्षित

prabhatchingari

भारत की ग्रीनप्लाई इंडस्ट्रीज और तुर्किये की सामेट ने मिलकर दुनिया भर में रहने की जगहों को बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन फर्नीचर एक्सेसरीज की पेशकश की है।

prabhatchingari

Leave a Comment