Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

देहरादून में ‘जय श्री वराह देव🚩 मैं हिन्दू आने को तैयार’ संगठन का गठन

 

देहरादून। हिन्दू समाज को संगठित एवं सशक्त करने के उद्देश्य से राजधानी देहरादून में “जय श्री वराह देव🚩 मैं हिन्दू आने को तैयार” नामक सामाजिक संगठन का गठन किया गया। संगठन ने देहरादून को पाँच क्षेत्रों—उत्तर, दक्षिण, केन्द्रीय, पूर्व और पश्चिम—में विभाजित कर सनातन संस्कृति के पुनः जागरण, आपसी सहयोग और समाज को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है।

संगठन की पदाधिकारी समिति में  विवेक अग्रवाल (अध्यक्ष),  शशि कान्त सिंघल (सचिव), अमित गोयल (कोषाध्यक्ष) सहित 18 सदस्य शामिल किए गए हैं। वर्ष 2025 में संगठन द्वारा 50 विद्यालयों में सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

संगठन ने तीन प्रमुख अपीलें की हैं—एनिमेटेड फिल्म “नरसिंह” को टैक्स फ्री कर विद्यालयों में प्रदर्शित किया जाए, छात्राओं को मेहंदी कला सिखाई जाए और महिला व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा हेतु ठोस प्रयास किए जाएँ।

प्रेस वार्ता में संगठन के पदाधिकारियों के साथ जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के  राजकुमार गोयल,  सुधीर कुमार जैन,  धन प्रकाश गोयल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related posts

मतदाताओं को बड़ी राहत, 2003 की मतदाता सूची अब एरिया के नाम से खोज सकेंगे

cradmin

बद्री केदार विकास समिति ने गणतंत्र दिवस पर एक नई पहल के साथ दिया अच्छा संदेश

prabhatchingari

दिलों को छू गया अवनीन्द्र शियोलीकर के सितार वादन, मालिनी अवस्थी का हिन्दुस्तानी संगीत और गोवा के कलाकारों की धूम

prabhatchingari

सूबे के नर्सिंग कॉलेजों में पूर्व की भांति रहेगी प्रवेश प्रक्रिया

cradmin

मुख्यमंत्री ने कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की सूनी समस्याएं……

prabhatchingari

कैबिनेट बैठक में बजट सत्र की तिथि पर चर्चा, कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

cradmin

Leave a Comment