Prabhat Chingari
उत्तराखंड

टीला व चाकीसैंण इंटर कालेज की बदलेगी सूरतः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून, श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड थलीसैण के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज टीला एवं राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैंण की सूरत बदली नजर आयेगी। दोनों विद्यालयों के भवनों के मरम्मत एवं अनुरक्षण के लिये रू0 42.46 लाख मंजूर कर दिये हैं, इसके साथ ही निर्माण कार्य के लिये कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में अवस्थापना संरचना एवं भौतिक संसाधान उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता में है और सरकार हर स्तर से विद्यालयों को सुविधा सम्पन्न बनाने में जुटी है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैंण विकासखंड के दूरस्थ विद्यालयों राजकीय इंटर कॉलेज टीला एवं राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैण में मरम्मत एवं अनुरक्षण संबंधी कार्यों के लिये रू0 42.46 लाख की धनराशि की मंजूरी दे दी है। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैण में मरम्मत कार्य के लिये रू0 25.60 लाख एवं राजकीय इंटर कॉलेज टीला को रू0 16.86 लाख शामिल है। विभागीय मंत्री ने बताया कि दोनों राजकीय विद्यालयों में मरम्मत एवं निर्माण कार्य के लिये राज्य सेक्टर से धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। जबकि ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। इस संबंध में शीघ्र ही शासन स्तर से आदेश जारी कर दिये जायेंगे। डा. रावत ने बताया कि दोनों विद्यालयों में निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जायेगा ताकि समय पर विद्यालयों के भवनों की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण हो सके और छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सके। डा. रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अन्य विद्यालयों की स्थिति को भी सुधारा जायेगा। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अधूरे पड़े निर्माण को शीघ्रता के साथ पूरा कर विद्यालयों में साज-सज्जा एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी, जिसके लिये विभागीय अधिकारियों भी निर्देश दे दिये गये हैं।

Related posts

टीएचडीसीआईएल व आरईसी ने कोटेश्वर हाई-परफॉर्मेंस वाटर स्पोर्ट्स अकादमी ने समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

prabhatchingari

आपदा पीड़ितों की मदद को पहुंचा ग्राफिक एरा

cradmin

कुंभ की तैयारियों को गति, ऋषिकेश की प्रमुख परियोजनाओं की EFC समीक्षा

cradmin

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को केयरएज ईएसजी रेटिंग्स से “केयरएज-ईएसजी 1+” ईएसजी रेटिंग प्राप्त हुई और बैंक को ईएसजी कार्य-निष्पादन हेतु ‘लीडरशीप’ श्रेणी में रखा गया

cradmin

चमोली में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, वीर नारियां सम्मानित

cradmin

15 जून को खुलेंगे माणा स्थित प्रसिद्ध भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट

cradmin

Leave a Comment