Prabhat Chingari
उत्तराखंड

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री से भेंट कर कोटद्वार में आपदा से हुए नुकसान के लिए राहत पैकेज की मांग की*

देहरादून विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार नगर निगम के पार्षद गणों के साथ देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से कोटद्वार विधानसभा में अतिवृष्टि से हुए भारी नुकसान के लिए राहत पैकेज की मांग की।

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया की पूरे उत्तराखंड में विगत माह अनेक जनपदों में लगातार हुई अतिवृष्टि, बादल फटने, नदी-नालों के जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि होने, शहरी क्षेत्रों में बड़े भू-भागों में जल भराव के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त हुआ है। सर्वाधिक प्रभावित जनपदों में पौड़ी भी शामिल है। पौड़ी जनपद में स्थित विधान सभा क्षेत्र कोटद्वार भी इस प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। आपदा के कारण जान-माल की भारी क्षति हुई है।उन्होंने बताया की कोटद्वार में विभागवार क्षतिग्रस्त सार्वजनिक, विभागीय परिसम्पतियों का आंकलन कुल रु 69 करोड़ 45 लाख लगाया है ।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि उपजिलाधिकारी द्वारा बनाई गई रिपोर्ट के आधार पर कोटद्वार की जनता हेतु अविलम्ब राहत प्रदान करने के लिये राज्य आकास्मित्ता निधि अथवा अन्य किसी मद के माध्यम से राहत प्रदान करने हेतु आर्थिक पैकेज देने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष और पार्षद गणों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पार्षद कमल नेगी, कुलदीप रावत, सुभाष पांडे ,नंदकिशोर ,दीपक लखेडा, जयदीप नौटियाल ,मनीष भट्ट ,धीरज सिंह, गायत्री भट्ट ,नीरू बाला खंतवाल, पंकज भाटिया,आशा डबराल पार्षद गण उपस्थित रहे।

Related posts

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरओ एआरओ को दिया पहला प्रशिक्षण

cradmin

दिल्ली पब्लिक स्कूल  में सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ

cradmin

विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की वॉकाथॉन, नेत्र जांच के प्रति किया जागरूक

cradmin

डीजीपी के निर्देश पर उत्तराखंड में सघन सत्यापन अभियान प्रारंभ

cradmin

यूजेवीएन लिमिटेड ने सरकारी भ्योल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना के कार्यों को दी मंजूरी

prabhatchingari

मुख्यमंत्री की चेतावनी बंदर घुड़की साबित हो रही:सूर्यकांत धस्माना

cradmin

Leave a Comment