Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

बद्रीनाथ हाईवे पीपलकोटी भनेरपानी के पास बन्द,यात्रियों को अलग अलग जगह रोका गया

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के पीपलकोटी के पास भनेरपानी में बद्रीनाथ हाईवे सुबह सात बजे बाधित हो गया था, दोपहर तक भी हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया है। पुलिस प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रियों को पीपलकोटी, पाखी, टंगड़ी, ज्योर्तिमठ, चमोली, छिनका में रोका गया है।
हाईवे के दोनों और करीब 1000 तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं। हाईवे को खोलने का काम जारी है। जेसीबी और पोकलेन मशीन की सहायता से हाईवे को खोला जा रहा है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि हाईवे शाम तक सुचारू हो पाएगा। इधर, हाईवे को ना खुलता देख कई तीर्थ यात्री पीपल कोटी से वापस जाने लगे हैं।
चमोली पुलिस ने सभी यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-07) पर पीपलकोटी के पास लगभग 30 मीटर सड़क वॉशआउट हो गई है। मार्ग को खोलने का कार्य लगातार जारी है, लेकिन लगातार हो रहे पत्थर गिराव के कारण मार्ग बहाली कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए आज मार्ग खुलने की संभावना अत्यंत कम है।
चमोली पुलिस द्वारा लगातार यात्रियों को अनाउंसमेंट के माध्यम से नजदीकी होटल/धर्मशालाओं में सुरक्षित रुकने की सलाह दी जा रही है। यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया धैर्य बनाए रखें और हमारी अपील का पालन करें। मार्ग खुलने की स्थिति में शीघ्र अपडेट साझा किया जाएगा।

Related posts

सदन में सो रहे नेताओं का सम्मान कांग्रेस मे ही संभव : चौहान

cradmin

चारधाम यात्रा: ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत, तैयारियों में जुटा देहरादून प्रशासन

cradmin

ग्राफिक एरा में विदेश छात्र-छात्राओं ने मनाया क्रिसमस

cradmin

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री बदरीनाथ धाम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर योगा’ में किया सहभाग

cradmin

मनपसंद विषयों का चयन कर सकेंगे छात्र-छात्राएं…

cradmin

Leave a Comment