Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं का जायज भली-भांति ले संबंधित केंद्र व्यवस्थापक- जिलाधिकारी गौरव कुमार*

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )  हाईस्कूल संस्थागत बालकों की संख्या 2432 व बालिकाएं 2320, हाईस्कूल व्यक्तिगत बालकों की संख्या 45 एवं बालिकाएं 17हैं। इस प्रकार हाईस्कूल में कुल बालकों की संख्या 2477 वहीं बालिकाएं 2337 को मिलाकर कुल हाईस्कूल में 4814 परीक्षार्थी है। इण्टरमीडिएट संस्थागत बालकों की संख्या 2080 व बालिकाएं 2201, व्यक्तिगत बालकों की संख्या 86 एवं बालिकाएं 43 इस प्रकार इण्टर में कुल बालकों की संख्या 2166 वहीं बालिकाएं 2244 को मिलाकर कुल 4410 परीक्षार्थी है। वहीं कुल परीक्षार्थियों की संख्या 9224 है जिसमें 4643 बालक एवं 4581 बालिकाएं हैं।

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट श्री गीता स्वामी जीआईसी गोपेश्वर के सभागार में जनपद में 21 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 तक संचालित उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परक्षाओं को सुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में 356 केन्द्र व्यवस्थापकों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ।

जिलाधिकारी ने सभी केन्द्र व्यवस्थापकों को संपूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान विवेकपूर्ण , शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक मनोयोग से परीक्षाओं को सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हम सभी का दायित्व परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराना है जिसमें आपसी समन्वय जरुरी है। किसी प्रकार की समस्या होने पर उच्च अधिकारियों को अवश्य तत्काल अवगत कराये ताकि समय रहते हुए समस्याओ का समाधान किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्राप्त पेपर पत्र के जो भी बंडल प्राप्त होते हैं उन्हें खोलने में विशेष सावधानी रखे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने केन्द्र व्यवस्थापक परीक्षा केन्द्र की सीमाओं में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अनुचित गतिविधियों पर नियंत्रण तथा परीक्षा संचालन को निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक पुलिस व्यवस्था की बात कही। परीक्षा केन्द्रों के 100 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक श्रीकांत पुरोहित, पीएम श्री अटल उत्कृष्ट श्री गीता स्वामी जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य कर्मवीर सिंह के अलावा केंद्र व्यवस्थापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की करी कामना

cradmin

ग्राफिक एरा में एआई और सस्टेनेबिलिटी पर सम्मेलन

prabhatchingari

डीजल पावरट्रेन वाले सभी वेरिएंट में मैनुअल ट्रांसमिशन फिर से शुरू किया गया है

prabhatchingari

मुख्य सचिव ने एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन

cradmin

नशा मुक्ति केंद्र के माध्यम से पहली बार होगी रामलीला

cradmin

श्रमिकों को ईएसआई कवरेज की धीमी प्रक्रिया से मुख्य सचिव खफा

prabhatchingari

Leave a Comment