Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

गणतंत्र दिवस पर चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला की बड़ी घोषणा

देहरादून, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने उत्तराखंड के गरीब परिवारों के बच्चों और युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में नई सौगात दी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राफिक एरा के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने गरीब परिवारों के बच्चों के लिए इंजीनियरिंग में डिप्लोमा कोर्स तथा युवाओं के लिए होटल मैनेजमेंट (एचएम) की निशुल्क ट्रेनिंग कराने की घोषणा की।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराने के बाद एनसीसी व एनएसएस की परेड की सलामी लेते हुए डॉ. घनशाला ने यह घोषणा की। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने आजादी की लड़ाई में देश और उत्तराखंड के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भारत को विश्व में अग्रणी बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए निर्माण क्षेत्र में आगे बढ़ना जरूरी है। इसके लिए सतत शोध, नवाचार और शोध को व्यवसायिक उपयोग में लाने पर विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग और कृषि आधुनिकीकरण के क्षेत्र में भी देश को अग्रणी बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया।

डॉ. घनशाला ने कहा कि उत्तराखंड के कई युवा बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के होटल उद्योग में प्रवेश करते हैं, जिससे उन्हें नीचे से शुरुआत करनी पड़ती है। ग्राफिक एरा ने ऐसे युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण देकर उनके भविष्य को संवारने की योजना बनाई है। इसके तहत उत्तराखंड के गरीब परिवारों के युवाओं को देहरादून और हल्द्वानी में एक वर्ष का निशुल्क होटल मैनेजमेंट कोर्स कराया जाएगा, जिसमें इंडस्ट्री ट्रेनिंग भी शामिल होगी।

इसके साथ ही देहरादून और भीमताल में गरीब परिवारों के बच्चों को यूनिवर्सिटी द्वारा निशुल्क इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स कराया जाएगा। इससे वे बच्चे लाभान्वित होंगे, जो आर्थिक कारणों से उच्च स्तरीय तकनीकी और प्रोफेशनल शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

डॉ. घनशाला ने बेहतरीन परेड के लिए एनसीसी और एनएसएस की टुकड़ियों को 2 लाख 50 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप देने की भी घोषणा की।

इससे पूर्व कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए देश को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एम. पी. सिंह ने किया।

Related posts

त्रिस्तरीय निर्वाचित प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

prabhatchingari

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर सहित 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

cradmin

हृदय के पालने में श्रीकृष्ण का जन्म – डॉ. मंजु लता गुप्ता (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष)

cradmin

97 वर्षीय वृद्ध महिला को संपत्ति में कब्जा दिलाकर, जनमानस का सरकार पर भरोसा

prabhatchingari

चार धाम के लिए तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण करवाना जरूरी, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

prabhatchingari

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने केंद्रीय गृह सचिव की शिष्टाचार भेंट……

prabhatchingari

Leave a Comment