Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने भरा पर्चा

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने भरा पर्चा
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
बद्रीनाथ विधानसभा से उप चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने आज 20 जून को अपना नामांकन पर्चा भरा। उनके साथ इस दौरान शिक्षा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत सहित सैकड़ों बीजेपी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
नामांकन के बाद राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी सरकार के विकास कार्य को जनता वोट करेगी। वहीं शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि देश में फिर से डबल इंजन की सरकार बनी है। जिषको देखते हुए जनता बीजेपी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी।
आपको बता दें कि राजेंद्र भंडारी 2022 में बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी थे तब भंडारी ने बीजेपी के प्रत्याशी महेंद्र भट्ट को हराकर कांग्रेस के विधायक बने थे। लेकिन 17 मार्च को कांग्रेस के विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गये थें। तब से बदरीनाथ विधानसभा सीट रिक्त चल रही थी।

Related posts

बदलाव की ओर कदम: रेनो इंडिया ने पेश की अपनी पहली डीलरशिप, जो वैश्विक दृष्टिकोण और उत्कृष्टता को दर्शाती है

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में टेक्नोलॉजी का दम, एडब्ल्यूएस जाम में युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

cradmin

मुख्यमंत्री ने 2600 लाभार्थियों को किया नजूल भूमि पट्टा का निःशूल्क वितरण

prabhatchingari

पीएनबी ने निष्क्रिय खातों को पुनर्जीवित करने के लिए अखिल भारतीय अभियान शुरू किया

prabhatchingari

महिला सशक्तिकरण विभाग की भावी योजनाओं पर की तैयारी की समीक्षा

cradmin

650 से अधिक यात्री बद्रीनाथ के दर्शन किए बिना ही लौटे, अधिकारियों का अनिवार्य पंजीकरण पर जोर*

prabhatchingari

Leave a Comment