Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

निकाय चुनाव में सता रहा भाजपा को हार का डर इसलिए बड़ा दिया प्रवर समिति का कार्यकाल-सूर्यकांत धस्माना

देहरादून: उत्तराखंड की भाजपा सरकार व सत्ता धारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को निकाय चुनावों में हार का डर सता रहा है इसीलिए सरकार किसी ना किसी बहाने निकाय चुनावों को टालना चाहती है यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पहले कभी परिसीमन के बहाने तो कभी जाती गणना तो कभी पिछड़े वर्ग के आरक्षण के बहाने सरकार चुनाव टालती रही और अब विधानसभा की प्रवर समिति का कार्यकाल एक माह और आगे करने से स्पष्ट है कि सरकार व भाजपा का आत्मविश्वास बद्रीनाथ और मंगलौर के उप चुनाव के नतीजों से डगमगाया हुआ है इसलिए अभी तो फिलहाल सरकार चुनाव से भाग रही है। श्री धस्माना ने कहा कि सरकार ने उच्च न्यायालय नैनीताल में कई बार शपथ पत्र दे कर नई नई तारीक दी और पिछली बार तो बाकायदा ऐलान कर दिया की २५ दिसंबर से पूर्व राज्य के सभी नगर निगम नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के चुनाव करवा लिए जायेंगे किंतु अब जिस तरह से विधानसभा की प्रवर समिति का कार्यकाल एक माह के लिए बड़ा दिया है उससे फिर एक बार चुनावों को टालने का बहाना सरकार तलाश रही है।

Related posts

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल ने परेड ग्राउंड व लोक भवन में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

cradmin

मिस्टर एंड मिस देहरा दून 2025 का ग्रैंड ऑडिशन आयोजित

cradmin

9 वर्षीय बालिका की विधवा माँ को प्रताड़ित कर रही बीमा कंपनी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

cradmin

गौचर हवाई पट्टी पर चाक-चौबंद सुरक्षा: पुलिस बल को किया ब्रीफ, सतर्कता बरतने के निर्देश

cradmin

राज्य आपदा मोचन निधि से विभिन्न विभागों को करोड़ों की स्वीकृति

cradmin

आरजी स्टोन हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य जागरूकता पर दिया जोर, विशेषज्ञ डॉक्टरों से कराया परिचय

cradmin

Leave a Comment