Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आईएफएस सुशांत पटनायक के घर मिले नोटो के बंडल

देहरादून। आजकल चर्चाओं में बने आईएफएस सुशांत पटनायक के घर ईडी के छापेमारी में नोटों के बंडलद्म मिलने की सूचना है। बताया गया है कि करोड़ों रूपये गिनने जब एक मशीन पर भारी पड़ गए तो ईडी टीम को नोट गिनने के लिए दूसरी मशीन मंगवानी पड़ गई।

प्रदेश में आजकल सर्वाधिक चर्चित अधिकारी आईएफएस सुशांत पटनायक के घर भी बुधवार को ईडी ने छापेमारी की है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि छापेमारी में ईडी की टीम को उम्मीद से ज्यादा मिल गया। बताया गया हे कि ईडी की टीम टाइगर सफारी परियोजना के तहत कार्बेट पार्क के पाखरो रेंज में अवैध पेड़ कटान और निर्माण के संबंध में कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के तार जोड़ने पटनायक के घर पंहुची थी। ईडी की टीम को वहां करोड़ों रुपये मिलने की उम्मीद ही नहीं थी।

बताया गया है कि पटनायक के घर पर मिली करोड़ों की नकदी की गिनती के लिए ईडी ने नोट गिनने की दो मशीनें मंगवाई । ईडी टीम ने पटनायक के घर समेत पटनायक के अन्य ठिकानों पर छापेमारी की है। टीम ने पटनायक से पूछताछ भी की गई है। ईडी की टीम पटनायक के घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। पटनायक वैसे भी इन दिनों उत्तराखंड में वन विभाग की महिला कर्मचारी से अभद्रता करने के आरोपों के बाद चर्चाओं में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उनको शासन ने पर्यावरण नियंतण्रबोर्ड के डायरेक्टर पद से हटाकर वन विभाग के मुख्यालय में अटैच कर दिया था। सूत्रों का कहना है कि ईडी टीम के लिड यह बड़ी बात है कि उनको सुशांत पटनायक के घर से करोड़ों की बरामदगी हुई है।

बताया गया है कि प्रदेश में कई अधिकारी आय से अधिक संपत्ति को लेकर ईडी के रडार पर हैं। क्योंकि हरक सिंह रावत के ठिकानों पर छापे के मामला था तो उन्होंने उन अधिकारियों को भी लपेट लिया जो कभी हरक के खास थे या आरोपों में साथ थे। किशनचंद ने भी एक जमाने में हरक के साथ ही अन्य कई राजनेताओं और अधिकारियों के साथ गलबहियां की है और कई बार उनके खिलाफ शिकायतें भी हुई हैं। क्योंकि ईडी की ये छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही है। इनमें काब्रेट टाइगर रिजर्व से जुड़ा मामला भी है। कालागढ़ रेंज में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था। मोरघट्टी और पाखरो कटान व अवैध निर्माण का भी मामला जांच में सामने आया। यहां बड़ी संख्या में हरे पेड़ कटवाने का आरोप है। उस दौरान हरक सिंह रावत उत्तराखंड के वन मंत्री थे।

Related posts

सचिवालय एथलेटिक्स क्लब का अष्टम वार्षिक एथलेटिक्स मीट संपन्न

cradmin

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन ने किया अपने चौथे ग्रेजुएशन शो का आयोजन

prabhatchingari

श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा निकली

prabhatchingari

चारदीकला वेलफेयर फाउंडेशन ने उत्तराखंड ब्लड सेंटर के साथ मिलकर वसंत विहार में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया

cradmin

कर्क, कुंभ और मीन राशि के लिए जीवन में आगे बढ़ने का समय

cradmin

हजारा बुणजाई बिरादरी ने लोहड़ी महोत्सव की तैयारियों को लेकर की बैठक

cradmin

Leave a Comment