Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक

 

राज्य स्थापना रजत जयंती अवसर पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन हेतु आभार व्यक्त

 

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में  सचिवालय में हुई मंत्रिमंडल बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती (राज्योत्सव) के विशेष अवसर पर राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु तथा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य को दिए गए मार्गदर्शन के लिए मंत्रिमंडल ने गहरा आभार व्यक्त किया।

 

कैबिनेट ने अपने आभार प्रस्ताव में कहा कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तराखंड राज्य को सतत विकास, लोक कल्याण और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार का संकल्प और भी सुदृढ़ हुआ है।

 

मंत्रिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में मिले इन प्रेरक संदेशों से प्रदेश गठन के मूल लक्ष्यों की प्राप्ति तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत रहेगी। साथ ही, कैबिनेट ने प्रदेश के समस्त कर्मचारियों एवं जनता से राज्य निर्माण की भावना के अनुरूप सहयोग और सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया।

Related posts

हाउस ऑफ हिमालयाज वेयरहाउस का उद्घाटन, ग्रामीण उत्पादों को मिलेगा सशक्त बाजार

cradmin

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बदरीनाथ केदारनाथ धाम के किये दर्शन……..

prabhatchingari

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून-हरिद्वार समेत 6 DM व 32 IAS के विभागों में हुआ बदलाव

prabhatchingari

सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ

cradmin

श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनायी जा रही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

prabhatchingari

मसूरी को मिलेगी जाम से राहत, जनपद में प्रथमबार शटल सेवा होगी संचालित…..

prabhatchingari

Leave a Comment