Prabhat Chingari
उत्तराखंड

बीआरपी सीआरपी भर्ती  रिजल्ट जारी कराने के लिए जगह–जगह भटक रहे हैं अभ्यर्थी

*बीआरपी सीआरपी भर्ती  रिजल्ट जारी कराने के लिए जगह–जगह भटक रहे हैं अभ्यर्थी*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
उत्तराखंड में पिछले सात वर्षों से शिक्षा विभाग में बीआरपी सीआरपी की भर्ती अधर में लटकी है , जिसके लिए पिछले वर्ष जुलाई 2024 में 16 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है लेकिन आज 6-7 माह से अधिक का समय होने के बावजूद भी ना तो विभाग ना ही शासन इस भर्ती की सुध ले रहा है ।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत कई बार अधिकारियों को निर्देश दे चुके है एवम अपनी पोस्टों से और समाचार पत्रों के माध्यम से वो इस भर्ती को जल्द से जल्द कराने का आश्वासन अभ्यर्थियों को दे चुके हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।अभ्यर्थी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है जिससे वह लगातार सचिवालय, विभाग एवम सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों के पास चक्कर काट रहे है कि कोई तो इस भर्ती का रिजल्ट जारी करवाने में मदद करे ।
इसी क्रम में आज बीआरपी सीआरपी के अभ्यर्थी उत्तराखंड बेरोज़गार संघ के सदस्यों से मिले और उन्हें अपनी समस्या बताकर उन्हें साथ आने को कहा ताकि वर्षों से अटकी भर्ती बीआरपी सीआरपी का रिजल्ट मेरिट के आधार पर जल्द से जल्द जारी हो सके।

Related posts

कुणाल चंदेला की धुंआधार पारी ने टीम को दिलाई जीत , हरिद्वार अंक तालिका में शीर्ष पर

cradmin

पिजन ने अनोखा स्टोर फ्रेंचाइज़ मॉडल लॉन्च किया

prabhatchingari

टेक्नो ने दमदार और टिकाऊ स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क गो 3 लॉन्च किया

cradmin

धराली में स्वतंत्रता दिवस का अदम्य जज़्बा ,आपदा की मार के बीच एसडीआरएफ, व ग्रामीणों ने एक साथ तिरंगे को दी सलामी

cradmin

स्थानीय सहभागिता से ही संभव जलवायु संरक्षण : सूर्यकांत धस्माना

cradmin

श्री सत्य साईं मंदिर में स्टडी सर्कल, आध्यात्मिक चेतना और सेवा भावना पर हुआ मंथन

cradmin

Leave a Comment