Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कार-बाइक स्टंट, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

 

देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि मॉल ऑफ देहरादून की छत पर रैली कार और रेसर बाइक से खतरनाक स्टंट किए जा रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी जोगीवाला पुलिस बल सहित मौके पर पहुँचे तो दो बाइक सवार जोरदार शोरगुल करते हुए पहले ही फरार हो चुके थे।

जाँच में सामने आया कि यह कार्यक्रम इन ड्राइव मोटर समूह द्वारा आयोजित था। मॉल प्रबंधन को केवल कैफ़े में लंच और पार्किंग की जानकारी दी गई थी, लेकिन दो शरारती तत्वों ने बर्नआउट कर ध्वनि प्रदूषण व जन असुविधा फैलाई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए—

  • आयोजकों के 10 व्यक्तियों के चालान धारा 81 पुलिस एक्ट में,
  • मॉल प्रबंधन के 05 चालान धारा 83 पुलिस एक्ट में किए।
  • साथ ही, मोटर वाहन अधिनियम के तहत शोरगुल करने वाली बाइक व कार सीज़ की गईं।

भविष्य में बिना अनुमति ऐसे आयोजन न करने की सख्त चेतावनी मॉल प्रबंधन को दी गई है।

Related posts

चिकित्सा शिक्षा विभाग में 54 फैकल्टी को मिली प्रथम तैनाती

prabhatchingari

ज्योतिर्मठ से लापता महिला को पुलिस ने चंडीगढ़ से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

cradmin

सोनप्रयाग में भूस्खलन: एनडीआरएफ ने 2800 से अधिक तीर्थयात्रियों को बचाया…

cradmin

हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज व कैंसर संस्थान को मिली 11 और फैकल्टी

prabhatchingari

पंच व्यास भागवत महोत्सव का आगाज, 208 देवियों के कलश धारण से गूंजेगा क्षेत्र…

cradmin

सेवा और समर्पण का संगम: रक्तदान शिविर सफल…

cradmin

Leave a Comment