Prabhat Chingari
अपराध

चमोली पुलिस ने 1.030 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया*

*चमोली पुलिस ने 1.030 किलोग्राम अवैध चरस के साथ 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किया*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
अभियान के तहत अवैध नशे का क्रय-विक्रय करने वाले नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है। युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृति को चिंता का विषय मानते हुये उनके द्वारा जनपद में अधीनस्थ सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों, एस0ओ0जी0 को कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। नशा मुक्त होगा चमोली हमारा अभियान को सफल बनाते हुए सोमवार की रात्रि को थाना थराली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त बलबंत राम उर्फ़ राघव उर्फ़ बिल्लू पुत्र दलवीर राम निवासी रतगांव थाना थराली ज़िला चमोली उम्र 20 वर्ष को 1.030 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद चरस की अनुमानित कीमत लगभग 1,30,000/- (एक लाख तीस हजार) रूपये आंकी जा रही है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना थराली पर मु0अ0सं0- 45/2023, धारा- 8/20 NDPS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु दिए 2500/- रु0 ईनाम की घोषणा की गयी है। इस वर्ष माह जनवरी से अभी तक NDPS Act के तहत 15 अभियोग पंजीकृत किये गए है। जिसमें 19 अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं 29 किलो 824 ग्राम माल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ की गई एवं प्राप्त ,सूचनाओं के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में आगे भी कार्यवाही की जायेगी तथा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध जनपद पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थराली देवेंद्र पंत, उपनिरीक्षक भगवान सिंह, दिगम्बर रावत, राजेश कुमार, कृष्णा भडारी, होमगार्ड सचिन, आदि मौजूद थे।

Related posts

डेक्कन वैली, तपोवन हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

prabhatchingari

चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

cradmin

ऑपरेशन कालनेमि” : ढोंगी बाबाओं पर दून पुलिस का शिकंजा

cradmin

हाथ में सिगरेट लेकर, पुलिस की गाड़ी के बोनट में बैठ फोटो खींचाकर दबंगई दिखाने का चढ़ा था सुरूर, पुलिस ने उतार दिया गुरुर

prabhatchingari

उत्तराखंड से बड़ा धमाका, अंडरवर्ड डॉन छोटा राजन के करीबी को किया भारत–नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार।

prabhatchingari

सावधान सोच समझ कर लें लिफ्ट : लिफ्ट देने के बहाने पति-पत्नी और बेटे ने लूटे आभूषण, जाने किस तरह से बुजुर्ग महिला को बनाया बेवकूफ।

prabhatchingari

Leave a Comment