Prabhat Chingari
उत्तराखंड

आशा,भोजन माता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष श्रीमती कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से श्रीमती चित्रकला, श्रीमती लक्ष्मी पन्त, श्रीमती रंजना गुलेरिया, श्रीमती मनीषा राणा तथा श्रीमती सुनीता रावत, उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन से श्रीमती मोनिका उपस्थित रहे।
…………………..

Related posts

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय सम्मेलन शोध पत्र प्रतियोगिता में डॉ. महेश चंद्र साहू प्रथम

prabhatchingari

श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्री बदरीनाथ धाम, में तीन दिवसीय हनुमान कथा

prabhatchingari

मुख्यमंत्री ने दिलाई गंगा शपथ, स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का किया आह्वान

cradmin

देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

cradmin

भारतीय सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच वैदिक विधि-विधान व धार्मिक परंपराओं के साथ कपाट बंद

prabhatchingari

सहयोग केंद्र द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रहित

cradmin

Leave a Comment