Prabhat Chingari
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मचारियों को दी महंगाई भत्ते की सौगात

*प्रदेश के सरकारी कार्मिकों और पेंशनर्स का बढ़ा 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता*

देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौग़ात दी गई है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मौजूदा महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत बढ़ोतरी करते हुए अब 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश के पेंशनधारकों को भी चार प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री धामी की सहमति के बाद शासन द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि उक्त कार्मिकों को 01 जुलाई, 2023 से दिनांक 31 दिसम्बर, 2023 तक के पुनरीक्षित मंहगाई भत्ते के अवशेष (एरियर) का भुगतान नकद किया जायेगा। 01 जनवरी, 2024 से मंहगाई भत्ते का भुगतान नियमित वेतन के साथ किया जायेगा परन्तु अंशदायी पेंशन योजना से आच्छादित कार्मिकों के पेंशन अंशदान नियोक्ता के अंश के साथ नई पेंशन योजना से सम्बन्धित खाते में जमा की जायेगी तथा शेष धनराशि नकद भुगतान की जायेगी। उक्त वर्णित शतों एवं पूर्व में वर्णित शर्तों / प्रतिबन्धों के अधीन उपरोक्तानुसार स्वीकृत मंहगाई भत्ता उत्तराखण्ड राज्य के अधीन कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी अनुमन्य होगा।

Related posts

स्मार्ट हेल्थकेयर प्रोजेक्ट-भव्या के लिए रोडिक कंसल्टैंट्स को मिला फिक्की का स्मार्ट अर्बन इन्नोवेशन अवार्ड

prabhatchingari

जल जीवन मिशन के ठेकेदार अधिकारियों के आश्वासन से भ्रमित।

cradmin

गुणवत्तपूर्ण शिक्षा को निष्ठापूर्वक करें कार्य व दायित्वों का निर्वहन

cradmin

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय एफडीपी शुरु

prabhatchingari

दिल्ली पब्लिक स्कूल  में सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप-2025 का शुभारंभ

cradmin

19वां उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन का होने जा रहा आयोजन

prabhatchingari

Leave a Comment